Top News

मंडलेश्वर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का 9 दिवसीय प्राथमिक वर्ग संपन्नRSS's 9-Day Primary Training Camp Concludes in Mandleshwar

 

दबंग देश आदर्श मेवाड़े

मंडलेश्वर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में बड़वाह जिले का 9 दिवसीय प्राथमिक वर्ग का आयोजन स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय मंडलेश्वर में 26 मार्च से प्रारंभ होकर 3 अप्रैल को संपन्न हुआ। इस वर्ग में बड़वाह जिले के लगभग 60 बाल स्वयंसेवकों ने भाग लिया। वर्ग के दौरान स्वयंसेवकों को संघ की शिक्षण पद्धति के अंतर्गत दैनिक दिनचर्या का अभ्यास कराया गया। प्रातः 4:30 बजे जागरण के बाद सुबह 5:30 बजे संघ स्थान पर सभी का एकत्रीकरण होता था, जहां दंड प्रहार, योग एवं विभिन्न शारीरिक व्यायाम के साथ शाखा संचालन की विधियां सिखाई गईं। यह सत्र प्रातः 8:00 बजे तक संचालित होता था।


इसके पश्चात भोजन, अल्पाहार एवं विश्राम का क्रम रहता था। वहीं सायं 5:00 बजे पुनः शाखा का आयोजन किया जाता था, जिसमें खेल, बौद्धिक गतिविधियां एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण दिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला सेवा प्रमुख अनिल पाटीदार ने बताया कि यह प्रशिक्षण वर्ग प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। संघ की यह विशेष शिक्षण व्यवस्था है, जिसमें प्राथमिक स्तर का 9 दिवसीय वर्ग आयोजित होता है, जिसे संघ शिक्षा वर्ग कहा जाता है।उन्होंने बताया कि इसके बाद प्रथम वर्ष का 15 दिवसीय प्रशिक्षण होता है। साथ ही कार्यकर्ता विकास वर्ग-1 (15 दिवस) एवं कार्यकर्ता विकास वर्ग-2 (20 दिवस) के माध्यम से स्वयंसेवकों का क्रमिक विकास किया जाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post