Top News

पीपल पूजन और दान-पुण्य के साथ श्रद्धा से मनाया गया शीतला सप्तमी पर्वSheetla Saptami festival was celebrated with devotion with Peepal worship and charity.

 

अनिल पेन्टर , दबंग देश

गौतमपुरा । नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में शीतला सप्तमी का पारंपरिक पर्व उत्साह, श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया । पर्व के एक दिन पूर्व ही घर-घर में परंपरा अनुसार ठंडा सीरा (भोजन) बनाकर रखा गया । सोमवार 10 मार्च की तड़के करीब 4 बजे महिलाएं स्नान कर पूजा की थाल लेकर अति प्राचीन भगवान श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर स्थित शीतला माता मंदिर पहुंचीं । यहां माता शीतला का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं अपने सुहाग की लंबी आयु की कामना की। मंदिर परिसर में सुबह से ही महिलाओं की लंबी कतारें लगी रहीं ।  


       इस अवसर पर महिलाओं ने पीपल वृक्ष की पूजा कर उसे सफेद सूत के धागे से बांधा और परंपरानुसार मंगल कामनाएं कीं । पूजन के पश्चात महिलाएं अपने घर पहुंचीं और घर के मुख्य द्वार की दीवार पर हल्दी व कुमकुम के शुभ छापे लगाए । परंपरा के अनुसार इस दिन घरों में चूल्हा या गैस नहीं जलाया गया और सभी ने पूर्व तैयार किया गया ठंडा भोजन ग्रहण किया । महिलाओं ने श्रद्धा भाव से दान-पुण्य भी किया। इस प्रकार पूरे नगर में शीतला सप्तमी का पर्व धार्मिक आस्था और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post