स्टेशन जैन मंदिर से प्रातः प्रभात फेरी के उपरान्त,चंद्रप्रभु जिनालय में निकला विमान जी चल समारोह
वाह रैली के समापन पर विश्व शांति के लिए हुई सामूहिक प्रार्थना
दबंग देश अनिल शर्मा गंजबासौदा
गंज बासौदा - जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ स्वामी का जन्म महोत्सव नगर के सभी जिनालयों में बड़े ही भक्तिभाव के साथ मनाया गया । श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर स्टेशन समाज द्वारा प्रातः काल 06 बजे प्रभात फेरी निकाली गई जो कि स्थानीय भगवान महावीर विहार से प्रारंभ हुई और नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंची। प्रभात फेरी में बैंड की धुन पर भजन गाते और आदिनाथ जयंती के नारे लगाते हुए शामिल हुए। तदोपरांत स्थानीय श्री चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर चंद्रप्रभु कॉलोनी से चांदी की पालकी में भगवान आदिनाथ स्वामी की प्रतिमा को विराजमान कर विमान जी चल समारोह का आयोजन किया गया। वहीं आचार्य श्री विद्यासागर गौ शाला में मूलनायक भगवान आदिनाथ स्वामी के चरणों का अभिषेक एवं शांतिधारा की गई। वहीं नगर के सभी जैन मंदिरों में आदिनाथ जयंती के अवसर पर में सामूहिक पूजन एवं आदिनाथ विधान का आयोजन किया गया। दोपहर 03 बजे से स्थानीय श्री तारण तरण दिगम्बर जैन पाठशाला प्रांगण से विशाल अहिंसा वाहन रैली का आयोजन किया गया।
भगवान आदिनाथ जयंती के अवसर पर सकल जैन समाज के प्रमुख संगठन अभय सेना द्वारा नगर में प्रथम बार ,"प्रदूषण रहित विशाल अहिंसा वाहन रैली" का आयोजन किया गया गंज बासौदा एस डी एम अनुभा जैन ने हरि झंडी दिखाकर वाहन रैली का शुभारंभ किया,

Post a Comment