कसरावद से जितेंद्र सिंह सोलंकी दबंग देश
खरगोन जिले के कसरावद में सांची डेयरी के डिस्ट्रीब्यूटर गौरीशंकर पाटीदार ने उपभोक्ता जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इस अभियान के तहत लोगों को सांची डेयरी के स्वादिष्ट उत्पादों के बारे में जानकारी दी गई। सांची डेयरी मध्य प्रदेश का एक प्रमुख डेयरी ब्रांड है, जो अपने उच्च गुणवत्ता वाले दूध और दुग्ध उत्पादों के लिए जाना जाता है ।
सांची डेयरी के उत्पादों में पनीर, घी, मक्खन, और फ्लेवर्ड मिल्क शामिल हैं, जिनकी कीमतें समय-समय पर बदलती रहती हैं। हाल ही में, सांची डेयरी ने अपने कुछ उत्पादों की कीमतें कम की हैं, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिली है ।
इस आयोजन में सांची कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी कसरावद नगर पालिका सीएमओ कमलेश गोले, कर्मचारी गण एवं नगर के प्रबुद्ध जन एवं पत्रकार साथी मौजूद रहे।

Post a Comment