दीपक शर्मा --
देपालपुर प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस देपालपुर में मंडलम अध्यक्ष का गठन सर्वसम्मति से किया गया । देपालपुर ग्रामीण के पांच मंडलम और नगर कांग्रेस के एक मंडलम में अध्यक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं ओर स्थानीय कांग्रेस नेताओं की सर्वसम्मति से मनोनीत किए गए । प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मनोज गौतम और सह प्रभारी जयपाल सिंह ठाकुर द्वारा मंडलम अध्यक्ष गठन की कार्य विधि मंडलम में गांव गांव जाकर सार्वजनिक स्थान पर बैठकर पूर्ण कराई गई ।
ब्लॉक कांग्रेस के नगर कांग्रेस मंडलम में पूर्व पार्षद आजम खान अध्यक्ष मनोनीत हुए ,स्वर्गीय केसर सिंह पटेल मंडलम में पूर्व सरपंच बाबू सिंह पटेल अध्यक्ष मनोनीत हुए ,नंदकिशोर जी व्यास मंडलम में युवा नेता गौरव पटेल अध्यक्ष नियुक्त हुए प्रताप सिंह पटेल मंडलम में सेवादल के राजीव यादव स्वर्गीय लीला शंकर पटेल मंडलम में श्री गुलाब पटेल एवं स्वर्गीय श्री हरि नारायण जी पटेल मंडलम में कांग्रेस नेता देवनारायण चौधरी सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किए गए ।
कांग्रेस नेता पूर्व जिला संघ के अध्यक्ष राधेश्याम पटेल ने सभी मनोनीत अध्यक्षगण का फूल माला पहना कर स्वागत किया और कांग्रेस की रीति नीति से अवगत कराया ।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का सचिव सत्यनारायण पटेल ने भी सभी नवनियुक्त मंडलम अध्यक्ष गण को बधाई शुभकामनाएं दी।
सभी अध्यक्ष गण का स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी स्वागत किया ।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश बढ़वाया , मजीद खान,मिथलेश जोशी,पूर्व पार्षद निराला डागर,पूर्व विधानसभा यूथ अध्यक्ष रामचरण दयाल,युवा नेता दिलीप खैर,इकबाल मंसूरी,मुंशी गौड,कान्हा परमार,संदीप नागर,सुभाष खेरिया,राजेंद्र सोलंकी,कृष्ण पटेल,अर्जुन सिंह दरबार,सुरेश चौहान आदि कांग्रेस
कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Post a Comment