Top News

संगठन सशक्तिकरण की ओर बड़ा कदम, भाजपा मंडल मंडलेश्वर की नवीन कार्यकारिणी घोषितA Major Step Towards Organizational Empowerment: New Executive Committee of BJP Mandal Mandleshwar Announced

 

दबंग देश आदर्श मेवाड़े

मंडलेश्वर । भारतीय जनता पार्टी मंडल मंडलेश्वर में संगठन विस्तार को लेकर नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। मंडल अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र पाटीदार द्वारा जारी सूची में विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा तथा जिला प्रभारी संगीता सोनी की सहमति एवं जिला अध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे की अनुमति से की गई। जारी सूची के अनुसार मंजुला मेवाड़े, विरेन्द्र पाटीदार, भरत राठौड़, हरि गाडगे, चेतन पाटीदार एवं अभिलाष ठाकुर को मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया है।


 संगठन के प्रमुख दायित्वों में अनिरुद्ध हलवे एवं परिष चौहान को महामंत्री नियुक्त किया गया है, जबकि नितीन पाटीदार, जया वर्मा, रेखा सोलंकी, योगेश पाटीदार, देवेन्द्र चोयल एवं भगवान सोलंकी को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही पवन अग्रवाल को कार्यालय मंत्री, सुरेश छारेल को सह-कार्यालय मंत्री, संजय पाटीदार को कोषाध्यक्ष एवं विक्रम सोलंकी को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है। डिजिटल एवं सूचना तंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से कमल यादव को सोशल मीडिया प्रभारी, कुंदन कुशवाह को सह-सोशल मीडिया प्रभारी, पवन वर्मा को आईटी सेल तथा रोहित केवट को सह आईटी सेल का दायित्व दिया गया है एवं राजेश पंवार को मीडिया प्रभारी एवं निलेश जैन को सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। मंडल अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र पाटीदार ने विश्वास व्यक्त किया है कि नई टीम संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए आगामी समय में बेहतर कार्य करेगी। 

महेश्वर विधायक राजकुमार मेव, वरिष्ठ नेता सतीशचन्द्र मोयदे, अरविंद हलवे, हरी अग्रवाल, केदार खेड़े,कमल वैष्णव, ड्रा त्रिभुवंत तंवर, पुरोषत्तम पवार, राजीव काले, चारुल तवर मनीष वैष्णव ,विधानसभा प्रभारी नारायण पाटीदार सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर मंजुला मेवाड़े ने कहा भाजपा मंडल मंडलेश्वर की नवीन कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष दायित्व मिलने पर में शीर्ष नेतृत्व एवं मंडल अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र पाटीदार का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ। मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं निष्पक्षता के साथ निभाने का प्रयास करूंगी। संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए संगठन हित में निरंतर कार्य करना मेरा संकल्प रहेगा। एवं सभी साथियों के साथ मिलकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने हेतु सदैव तत्पर रहूँगी।*

Post a Comment

Previous Post Next Post