Top News

ट्रेन के वॉशरूम में जज की पत्नी की मौत, पति स्टेशन पर करते रहे इंतजार, जावरा में दरवाजा तोड़कर निकाली लाश।Judge's wife dies in train washroom, husband waits at station, body exhumed after door is broken in Jaora.

 

नाहरू मोहम्मद दबंग देश जावरा।रेलवे स्टेशन जावरा पर आज एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। ट्रेन यात्रा के दौरान एक जज की पत्नी की वॉशरूम में मौत हो गई। घटना कांचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 17606) में हुई, जहां महिला को अचानक साइलेंट अटैक आने की आशंका जताई जा रही है। 

    जानकारी के अनुसार राजस्थान अतिरिक्त जिला न्यायाधीश राजकुमार चौहान और उनकी पत्नी उषा चौहान जोधपुर से निंबाहेड़ा जा रहे थे। दोनों पति-पत्नी ट्रेन में अलग-अलग अनारक्षित कोच में सफर कर रहे थे।


ट्रेन निंबाहेड़ा पहुंचने से पहले उषा चौहान ने अपने पति को फोन कर बताया कि वह वॉशरूम जा रही हैं। इसके बाद जब ट्रेन निंबाहेड़ा स्टेशन पहुंची तो जज राजकुमार चौहान ट्रेन से उतर गए, लेकिन उनकी पत्नी बाहर नहीं आईं।

पत्नी के ट्रेन से नहीं उतरने पर राजकुमार चौहान को चिंता हुई। उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना रेलवे पुलिस को दी। इसके बाद रेलवे पुलिस ने ट्रेन को मंदसौर में रुकवाया, लेकिन वहां भी छानबीन करने के बाद महिला का कोई पता नहीं चला और ट्रेन इसके बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर जावरा अनुभाग पुलिस ने ट्रेन रुकवाकर वॉशरूम का दरवाजा तोड़ा। अंदर देखने पर उषा चौहान का शव पड़ा मिला। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि संभवतः उन्हें साइलेंट अटैक आया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post