नाहरू मोहम्मद दबंग देश जावरा।नगर में बुधवार को धुलेंडी का पर्व मनाया। होलिका दहन के बाद एक-दूसरे को कलर लगाकर खुशियां मनाने का दौर चलता रहा। शहर में विभिन्न स्थानों से छोटी बड़ी गेर भी निकली जिसमें युवा झूमे। ग्रामीण क्षेत्रों में धुलेंडी मनाई।लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाए बच्चों ने पिचकारियां भर भरकर भीगाने का काम किया। नगर पालिका ने धुलेंडी पर दोपहर 2 बजे बाद पूरे शहर में एक साथ जल प्रदाय किया।
अधिकारियों ने हर्षोल्लास के साथ होली मनाई।
रतलाम शहर में होली का उत्साह हर ओर देखने को मिला।
गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित कलेक्टर मिशा सिंह के बंगले पर प्रशासनिक अधिकारियों ने हर्षोल्लास के साथ होली मनाई।
इस अवसर पर कलेक्टर मिशा सिंह और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सहित प्रशासन और पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में ढोलक की थाप और फिल्मी गानों की धुन पर कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी भी थिरकते नजर आए।
होली के इस रंगारंग आयोजन में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर उत्साह और भाईचारे के साथ त्योहार का आनंद लिया। पूरा माहौल रंग-गुलाल और संगीत से सराबोर रहा। इस अवसर पर जिला कलेक्टर, अपर कलेक्टर, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, सहित अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment