बनेठा– टोंक जिले के उनियारा उपखंड के सूथड़ा कस्बे में स्थित निजी विद्यालय कृष्णा माध्यमिक विद्यालय की छात्रा ईशिका शर्मा पुत्री अनिल शर्मा का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नवाचार एवं प्रोत्साहन करने में दिए जाने वाले इंस्पायर अवार्ड मानक प्रदर्शनी में तहसील स्तर पर चयन हुआ है। चयनित छात्रा ईशिका शर्मा के माता-पिता दोनों ही नहीं है वह अपने चाचा विश्वास गौतम की यहां रहकर पढ़ाई करती है।
छात्रा ने एंटी टेलगेटिंग फीचर्स वाले ऑटोमेटिक दरवाजे का प्रोजेक्ट बनाया है जो अनजान व्यक्ति के दरवाजे में प्रवेश करने पर अलार्म बजता है और सुरक्षा व्यवस्था चौकस हो जाती है। और फाटक तुरंत लॉक हो जाता है। छात्रा ने इस पर अपने आइडिया प्रस्तुत किया। विद्यालय के संचालक राजाराम चौधरी एवं चेतन जैन ने बताया कि छात्रा अपने विचारों का मॉडल जिला प्रदर्शनी में प्रस्तुत करेगी। इसके लिए उन्हें विज्ञान प्रौद्योगिकी विज्ञान द्वारा प्रमाण पत्र एवं ₹10000 का प्रोत्साहन राशि दी जाती है। छात्रा का बनेठा निवासी हरीश जैन ने तिलक माला एवं साफा पहनाकर उसका मुंह मीठा कर उसका स्वागत सम्मान किया।

Post a Comment