निगम ने इंदौर की ऐतिहासिक रंगपंचमी गैर के तत्काल बाद चाक-चौबंद तैयारी कर की सफाई
महापौर एवं आयुक्त विशेष रूप से रहे उपस्थित
गैर उपरांत चला विशेष सफाई अभियान,मात्र 34 मिनट में गैर मार्ग व विशेष कर इंदौर के हृदय स्थल राजवाड़ा क्षेत्र में की सफाई
रितेश जैन दबंग देश
इंदौर दिनांक 8 मार्च 2026।इंदौर की ऐतिहासिक तथा परंपरागत रंगपंचमी पर निकलने वाली गैर के अवसर पर लाखों लोगों गैर मे शामिल हुए ओर कई गाड़ियों से हजारों टन रंग,गुलाल ,पानी की बौछारें पूरे गैर मार्ग पर त्योहार के जश्न एवं हर्षोल्लास से मनाने के लिए उपयोग की गई। इंदौर नगर निगम की टीम ने फिर वही कमाल किया , *मात्र 34 मिनट में गैर मार्ग पर व विशेष कर इंदौर के हृदय स्थल राजवाड़ा क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चला कर सफाई की* । यही है इंदौर और इंदौर नगर निगम की विशेषता, इसीलिए हमारा इंदौर पूरे देश में सफाई में है अव्वल।
विशेष सफाई अभियान के दौरान *महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल* पूरे समय उपस्थित रहे और उनके मार्ग दर्शन में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सफाई कार्य के दौरान अपर आयुक्त श्री प्रखर सिंह, निगम अधिकारी,सफाई टीम संसाधनों के साथ मौके पर रही।
देशभर में अपनी स्वच्छता के लिए पहचान बना चुका इंदौर शहर रंगपंचमी के ऐतिहासिक पर्व को भी स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराने के लिए पूरी तरह तैयार रहा। पारंपरिक रंगपंचमी गैर के उपरांत मार्ग एवं आसपास के क्षेत्रों की त्वरित सफाई तथा कचरा प्रबंधन के लिए विशेष व्यवस्थाएं निगम द्वारा की गई थी।
नगर निगम द्वारा गैर समाप्त होने के तुरंत बाद सफाई व्यवस्था हेतु व्यापक संसाधन तैनात किए गए, इसके अंतर्गत *10 स्वीपिंग मशीन, 7 डंपर, 6 जेसीबी मशीन, 3 लॉन्ग हॉलिंग वाहन, 3 ट्रैक्टर, 30 ओपन वाहन, 20 जेट प्रेशर मशीन तथा 400 से अधिक सफाई मित्रों की विशेष टीम* ने गैर मार्ग एवं आसपास के क्षेत्रों में तैनात रह कर पूरी टीम गैर निकलने के तत्काल बाद सफाई कार्य प्रारंभ कर मार्गों को पुनः स्वच्छ बनाया गया।
इस वर्ष भी नगर निगम द्वारा कचरा प्रबंधन को और अधिक व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से गैर मार्ग के विभिन्न स्थानों पर कचरा संग्रहण की विशेष व्यवस्था की गई थी, अलग-अलग स्थानों पर कचरा एकत्रित करने व कचरे के त्वरित उठाने एवं का कार्य किया गया था।

Post a Comment