Top News

-शमशाबाद में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया, In Shamshabad, Chief Minister Dr. Mohan Yadav inaugurated and performed Bhoomi Pujan of development works worth crores.

 -

-शमशाबाद नगर का नाम बदलकर ‘सूर्यनगर’ करने की घोषणा

दबंग देश अनिल शर्मा शमशाबाद


शमशाबाद-शमशाबाद में शनिवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आगमन हुआ। इस दौरान नगर में भव्य रोड शो का आयोजन किया गया। रोड शो नवीन बस स्टैंड से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुँचा। रास्ते में जगह-जगह नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आमसभा को संबोधित करते हुए शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र के कई वंचित गांवों को सिंचाई सुविधा से जोड़ने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने शमशाबाद नगर का नाम बदलकर ‘सूर्यनगर’ करने की घोषणा भी की। 

मुख्यमंत्री ने नगर के विकास के लिए लगभग 3 करोड़ रुपये की स्वीकृति देने के साथ ही क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया,साथ ही विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया है 

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री, सागर सांसद लता वानखेड़े, क्षेत्रीय विधायक सूर्य प्रकाश मीणा गंजबासौदा विधायक हरि सिंह रघुवंशी कुरवाई विधायक हरि सिंह सप्रे विदिशा विधायक मुकेश टंडन सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा एवं जिले के अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post