Top News

मक्सी में चतुर्थ “रंग रंगीला” तीन दिवसीय फाग महोत्सव सम्पन्न, श्री खाटू श्याम भजन संध्या में झूमे श्रद्धालुThe fourth "Rang Rangeela" three-day Phag festival concluded in Maksi; devotees danced in the Shri Khatu Shyam Bhajan Sandhya.

 

राधेश्याम देवड़ा

मक्सी नगर में श्याम परिवार द्वारा आयोजित चतुर्थ “रंग रंगीला” तीन दिवसीय फाग महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।


महोत्सव के प्रथम दिवस फूलों के संग होली का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने भगवान श्याम के साथ फूलों की होली खेलकर उत्सव का आनंद लिया। द्वितीय दिवस श्याम मेहंदी एवं भव्य निशान यात्रा निकाली गई, जिसमें श्याम भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

महोत्सव के तृतीय एवं अंतिम दिवस झंडा चौक, नया बाजार में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भजन गायक अभिषेक नामा (जयपुर), भजन गायिका श्रद्धा तिवारी सिस्टर (नजीराबाद), भजन गायक फतेह सिंह देवड़ा, मनोज भावसार एवं राकेश भावसार ने अपने मधुर श्याम भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। देर रात तक भक्तगण भजनों पर झूमते नजर आए।

कार्यक्रम का सफल आयोजन श्याम परिवार मक्सी द्वारा किया गया, जिसमें मक्सी नगर के ताली श्याम भक्तों का विशेष सहयोग रहा

Post a Comment

Previous Post Next Post