जयेश पटेल दबंग देश
खेतिया ,,
स्वर्गीय दुर्गेश मालवीय की दसवीं पुण्यतिथि के अवसर पर गायत्री धाम सेंधवा के प्रमुख मेवालाल जी पाटीदार ,स्वामी संतोष चैतन्य जी, मुस्कान ग्रुप इंदौर के संदीपन आर्य, दीपक जी शर्मा ,जवाहर पीयूष डोशी सहित अन्य गणमान्यो की उपस्थिति में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। स्वर्गीय दुर्गेश मालवीय की निधन पर मालवीय परिवार द्वारा उनके अंगदान किए गए थे। दुर्गेश मालवीय की स्मृतियों को स्मृति को चिरस्थाई बनाए रखने के लिए प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है ।आज आयोजित हुए रक्तदान शिविर में श्री मेवा लाल जी पाटीदार ने उपस्थित सभी का मार्गदर्शन करते हुए अच्छे मार्ग पर बढ़ने का लक्ष्य निर्धारण करने व लक्ष्य प्राप्ति की और निरंतर बढ़ाने का आव्हान किया ।मुस्कान समूह के संदीपन आर्य ने लोगो को अंगदान हेतु प्रेरित किया
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों में से 15 लोगों ने देहदान वह 32 से अधिक लोगों ने अंगदान करने का संकल्प किया रक्तदान को लेकर कार्यक्रम के चलते ही शहर के युवा रक्तदान में जुड़े, बड़वानी जिला चिकित्सालय से आई टीम ने रक्तदान हेतु आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा किया वह प्रत्येक रक्तदाता को रक्तदान को लेकर प्रशंसा पत्र भी दिया कार्यक्रम के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी रक्तदान हेतु आगे आयी समाचार लिखे जाने तक 65 से अधिक यूनिट रक्तदा न हो चुका है दुर्गेश मालवीय की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर में मिले सहयोग के लिए मालवीय परिवार ने सभी का आभार व्यक्त किया

Post a Comment