Top News

भाजपा जिला पदाधिकारी का सम्मान समारोह आयोजित..BJP district officer's felicitation ceremony organized.

 दबंग देश अनिल शर्मा गंजबासौदा 

गंजबासौदा... गंजबासोदा के नगर मंडल कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी विदिशा जिले के नवनियुक्त पदाधिकारी के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया 

संगठन विस्तार के तहत विदिशा जिले की जिम्मेदारी प्राप्त पदाधिकारी इस दौरान उपस्थित रहे जिनको वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा जिले में जिम्मेदारियां सोप गई हैं 


इस कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी कि जिला टीम के सदस्य जितेंद्र मीणा अंजली मनोज यादव गायत्री नरेंद्र रघुवंशी राजेश अरोरा अतुल नेम उपस्थित रहे 

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा पिंकू महाराज के नेतृत्व में समस्त नगर मंडल की टीम उपस्थित रही कार्यक्रम के दौरान जिले पदाधिकारी को पुष्प माला पहनकर सम्मानित किया गया 

इस अवसर पर सभी जिला पदाधिकारी ने संगठन की मजबूती के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आश्वासन दिया उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचने पर जोर दिया और नवनियुक्त पदाधिकारी को दिए गए सम्मान के लिए भाजपा नगर मंडल टीम का आभार व्यक्त किया

और एक साथ मिलजुल कर कार्य कर पार्टी एवं संगठन को मजबूत करने की बात कही

Post a Comment

Previous Post Next Post