Top News

मक्सी पहुँचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, हुआ भव्य स्वागत Chief Minister Dr. Mohan Yadav reached Maksi and was given a grand welcome.

रोड शो में पुष्प वर्षा, कई विकास कार्यों का शिलान्यास

राधेश्याम देवड़ा

मक्सी/मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को मक्सी पहुँचे, जहाँ नगरपति हनुमान मंदिर से लेकर दशहरा मैदान तक भव्य रोड शो निकाला गया। पूरे मार्ग में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया।


दशहरा मैदान में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मक्सी व आसपास के क्षेत्र में विकास की रफ्तार बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मक्सी और शाजापुर जिले को उद्योग, शिक्षा, कृषि एवं सड़क विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यहाँ ₹8174 करोड़ की लागत से बनने वाली 6 औद्योगिक इकाइयों का शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया। इन उद्योगों के शुरू होने से क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन की संभावना जताई जा रही है।

कार्यक्रम में उन्होंने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित शाजापुर जिले के 60 हजार किसानों को ₹39.50 करोड़ की राहत राशि का अंतरण किया। इसके साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल सांदीपनि विद्यालय का उद्घाटन भी किया गया।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने ₹384 करोड़ की लागत से बनने वाले 4-लेन मक्सी मार्ग तथा मक्सी शहर मार्ग का भूमिपूजन कर क्षेत्र के तेज़ी से हो रहे विकास कार्यों को आगे बढ़ाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post