Top News

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती मनाई 150th birth anniversary of freedom fighter Bhagwan Birsa Munda celebrated

जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई गई।

मुकेश खेड़े दबंग देश

बड़वाह इस अवसर पर विधायक सचिन बिरला,नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता,नपा उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल एवं जनप्रतिधियों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। 

विधायक ने कहा कि काटकूट क्षेत्र के आदिवासी युवाओं को सम्मानजनक एवं स्थाई रोजगार दिलाने के लिए क्षेत्र में आईटीआई खोलने के प्रयास किए जाएंगे। इसके अलावा युवाओं को कौशल विकास केंद्र के माध्यम से रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण दिया जाएगा। विधायक ने भगवान बिरसा मुंडा के कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अंग्रेजी साम्राज्य को कड़ी चुनौती दी और आदिवासी समाज के शोषण के विरुद्ध संघर्ष का शंखनाद किया। भगवान बिरसा मुंडा का बलिदान और शौर्य देशवासियों को सदैव राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा प्रदान करता रहेगा। विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान की स्मृति में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। 



भाजपा नेता जितेंद्र सुराणा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने 20 साल की उम्र में ही अंग्रेजों के शोषण और अत्याचारों के विरुद्ध संघर्ष शुरू कर दिया था। बिरसा मुंडा को पकड़ने के लिए अंग्रेज शासन में 5 साल में 75 छापे मारे।लेकिन उन्हें पकड़ने में विफल रहे। आदिवासी समाज ने उन्हें भगवान की उपाधि दी और धरती आबा के रूप में पूजे जाते हैं। नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का संघर्षमय जीवन देशवासियों के लिए अनुकरणीय है।उन्होंने विषम परिस्थितियों में देश और समाज के लिए संघर्ष करना सिखाया। बिरसा मुंडा का जीवनकाल बहुत कम रहा लेकिन उनके कार्य बहुत महत्वपूर्ण थे। डॉ.जितेंद्र सेते ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान दिया। डॉ.सेते ने मांग रखी कि काटकूट क्षेत्र के आदिवासी युवाओं को रोजगार के लिए आईटीआई की स्थापना होना चाहिए। भाजपा नेता महिम

ठाकुर ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा आयुर्वेदिक चिकित्सा में भी निपुण थे और उनके स्पर्श मात्र से रोगी ठीक हो जाया करते थे। ठाकुर ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के स्मारक का भूमिपूजन शीघ्र ही किया जाएगा।इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता,सुरेंद्र पंड्या,डॉ.सुलिया, सुरेश सोलंकी,रूपसिंह रावत,शेरसिंह रावत,प्रो.सबलसिंह रावत,राधेश्याम ठाकुर,चंद्रपालसिंह तोमर,अनोकचंद मंडलोई,लक्ष्मण काग,महेश गुर्जर,गणेश पटेल,नरहरी दांगी,रवि एरन,सरपंच राजकुमार वर्मा,सरपंच राकेश बरडे,नानूराम डाबर,चेतन मंडलोई,मुकेश निगवाल,इंदरसिंह बालके,राजेश चौहान,काशीराम ठाकुर,सुनील चौधरी,अंकित चौहान,राजेश चंद्रावत 

सुखदेव मुकाती सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post