मनीष गुर्जर बने भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष Manish Gurjar became BJP city board president
राकेश सिंह दबंग देश
बदनावर। लंबे इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी बदनावर नगर मंडल को नया नेतृत्व मिला गया है। शुक्रवार देर रात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय हेमंत खंडेलवाल द्वारा जिले के छह मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई, जिसमें बदनावर नगर मंडल से श्री मनीष गुर्जर को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इस नियुक्ति की औपचारिक घोषणा प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी श्री भगवान दास सबनानी द्वारा की गई।
शनिवार प्रातः जैसे ही यह शुभ सूचना बदनावर पहुंची, स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह की लहर दौड़ पड़ी। बस स्टैंड पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-ढमाकों के साथ श्री मनीष गुर्जर का भव्य स्वागत किया और उन्हें पुष्प मालाएं पहनाकर बधाई दी।
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष श्री मनीष गुर्जर ने इस अवसर पर कहा:
"पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास और ज़िम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसे मैं पूरी निष्ठा, समर्पण और अनुशासन के साथ निभाऊंगा। भाजपा की जनहितैषी नीतियों और संगठनात्मक योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना ही मेरा लक्ष्य रहेगा। मैं पूर्व मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव, भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारतीय एवं सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का आभार प्रकट करता हूँ।"
यह नियुक्ति संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगी।
स्वागत के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर यादव,उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पवार फुंदा बापू, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रजेंद्र भट्ट, मोहन सिंह चौहान,नजमुद्दीन बोहरा, विजय सिंह पवार, जन भागीदारी समिति अध्यक्ष विवेक पाटीदार, संतोष राव, पंकज ठाकुर, पवन चावला, संतोष चौहान, दीपक टेकरी, सुनील चौहान, राकेश शर्मा, विनय ठाकुर, राहुल सेन दीपक गुर्जर दिनेश गुर्जर हरीश कराडा दिलीप सिंह नाथावत राहुल जैन गौरव जैन धर्मेंद्र आदि पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
0 Comments