गोगा पंचमी पर पंढरीनाथ मंदिर में भव्य महाआरती Grand Mahaarati at Pandharinath Temple on Goga Panchami
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और संत समाज की रही गरिमामयी उपस्थिति
इंदौर दबंग देश
इंदौर शहर में गोगा पंचमी के पावन अवसर पर इस वर्ष भी परंपरा अनुसार पंढरीनाथ मंदिर परिसर में गोगा जी महाराज की विशाल महाआरती, 56 भोग और महाप्रसादी का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन इंदौर शहर वाल्मीकी समाज, श्री बालकृष्ण करोसिया सामाजिक शैक्षणिक संस्थान समिति एवं अखिल भारतीय वाल्मीकी महासभा द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राजेश करोसिया राजा भैया के नेतृत्व में किया गया।
मुख्यमंत्री और मंत्रियों की मौजूदगी ने बढ़ाई शोभा
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष रूप से उपस्थित हुए। कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त प्रताप करोसिया की अध्यक्षता में आयोजित इस महाआरती में कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक गोलू शुक्ला, विधायक रमेश मेंदोला, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष गौरव रणदिवे, विधायक मनोज पटेल, पूर्व विधायक राजेंद्र वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भागीदारी की।
संत-महात्माओं का सानिध्य
महाआरती में चमत्कारिक संत शीरोमणी किशोर नाथ जी महाराज (संस्थापक अध्यक्ष वीर गोगा देव गौशाला, राजगढ़-धार) मुख्य आकर्षण रहे। इनके साथ जय गुरुदेव श्री अरुणानंद जी महाराज तथा अनंता देवी का सानिध्य भी श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ।
तिरंगे और पुष्पों से सजा मंदिर
गोगा पंचमी पर निकल रही तिरंगा यात्रा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर को विशेष रूप से तिरंगे गुब्बारों और फूल मालाओं से सजाया गया। वातावरण देशभक्ति और आस्था दोनों की भावना से सराबोर रहा।
भोले तांडव आरती ने बांधा समां
इस अवसर पर पंडित रणजीत मौर्य द्वारा प्रस्तुत भोले तांडव आरती ने समूचे आयोजन का मुख्य आकर्षण बनकर सभी का मन मोह लिया। उनके आरती करते समय किए गए नृत्य ने श्रद्धालुओं को अभिभूत कर दिया।
समाज के पदाधिकारी और महिलाएं रही सक्रिय
आयोजन में इंदौर शहर वाल्मीकी समाज की चारों पंचायतों के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए। बड़ी संख्या में महिलाएं-पुरुष भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से जयमाला मुकेश खत्री, मालती पथरोड, रितु पथरोड, रंजीता भैरवै, सुमन कंडारे, नीतू भाटी, प्रीति बागरे, सुलक्षणा पथरोड, ज्योति बगगंन, सपना सारवान, चिंकी धुलिया आदि शामिल थीं।
जनप्रतिनिधियों और समाजजनों की उपस्थिति
महाआरती में भाजपा के पूर्व नगर मंत्री निक्की करोसिया, सावन मेवाती, मनीष वर्मा, प्रकाश बोस धौलपुरे, जमदार सुभाष चिंतामण, पटेल मदन बोस, चौधरी मनोज सिरसिया, चौधरी नागेश गोहर, भगवानदास करोसिया, हर्ष करोसिया, रितुराज भारती, पलकेश राजेश करोसिया सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
0 Comments