हर घर तिरंगा अभियान पर निकले भाजपा कार्यकर्ता BJP workers set out on every home tricolor campaign

हर घर तिरंगा अभियान पर निकले भाजपा कार्यकर्ता BJP workers set out on every home tricolor campaign

हर घर तिरंगा अभियान पर निकले भाजपा कार्यकर्ता BJP workers set out on every home tricolor campaign

पाटी व बोकराटा में निकली बाइक रैली, राष्ट्रभक्ति के गीतों की रही गूंज

दिपक मालवीया दबंग देश

बड़वानी:- भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को पाटी व बोकराटा मंडल में बाइक से तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव व पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने किया।

 पाटी मंडल में निकली बाइक तिरंगा यात्रा राम मंदिर से शुरू हुई जो कि मुख्य मार्गो होते हुए नायरा पेट्रोल पंप तक पहुँची। यहाँ से वापस राम मंदिर पहुँचकर यात्रा का समापन किया गया। यात्रा में भाजपाइयों ने बाइक पर तिरंगा लेकर लहराते हुए देशभक्ति के नारे लगाए। तिरंगा यात्रा के माध्यम हर घर तिरंगा लगाने का संदेश दिया। इसी तरह बोकराटा मंडल में बाइक तिरंगा यात्रा चौकी से शुरू हुई जो बोकराटा तक पहुँची। इस यात्रा में स्कूली बच्चे भी हाथ में तिरंगा लेकर शामिल हुए। बोकराटा में बस स्टैंड पर जनप्रतिनिधियों ने अपने उद्बोधन भी दिए और तिरंगा यात्रा का उद्देश्य बताया। 

जिला पंचायत अध्यक्ष व कार्यक्रम प्रभारी बलवंत सिंह पटेल ने हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य बताते हुए कहा कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर देश के हर घर में तिरंगा फहराना है। हर घर तिरंगा हमारे राष्ट्रीय गर्व और एकता का प्रतीक है। 

कार्यक्रम के समापन पर पाटी मंडल के अध्यक्ष संजय वर्मा व बोकराटा मंडल अध्यक्ष अमासिया अलावे ने सभी का आभार व्यक्त किया।

पूर्व कैबिनेट मंत्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है। भारत विश्व के शक्तिशाली देशों में शामिल हो रहा है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस दौरान जपं अध्यक्ष थानसिंग सस्ते,भाजपा नेता जितेंद्र सोनी,संतोष पाटीदार, मंडल महामंत्री नरेंद्र राठौड़,सुरेश राठौड़,भाजपा जिला महामंत्री विक्रम चौहान,पूर्व जपं उपाध्यक्ष दिलु मालवीया,विजय राठौड़ समेत अन्य मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments