Top News

तीर्थ यात्रियों का ऑटो पलटा, पांच यात्रियों को आई चोट,Auto of pilgrims overturned, five passengers got injured,

तीर्थ यात्रियों का ऑटो पलटा, पांच यात्रियों को आई चोट,

महिला-पुरुष सहित 9 लोग थे सवार,

मुकेश खेड़े दबंग देश

बड़वाह/ नगर से करीब 5 किमी दूर इंदौर रोड़ पर मनिहार के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ऑटो पलट गया।इस दौरान ऑटो में चालक सहित करीब 9 लोग सवार थे।ये तो गनीमत रही कोई बड़ी अनहोनी नही हुई।लेकिन ऑटो में सवार करीब 5 लोगो को चोट आई है। जिनका उपचार सिविल अस्पताल बड़वाह में किया गया।सभी ऑटो सवार देवास के रहने वाले है,जो ओंकारेश्वर से दर्शन करके लौट रहे है।घटना बुधवार शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है।देवास के महेश पिता रामप्रसाद योगी(50)अपने परिवार सदस्य व परिचितों के साथ सुबह ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे थे।

तभी मनिहार के पास एक अज्ञात वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी।ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क से एक तरफ नीचे पलट गया।इस दौरान राहगीरों ने दौड़कर ऑटो सवार लोगो को बाहर निकाला।जिसके बाद दो 108 एम्बुलेंस के जिसमे आशीष चौरसिया,जालम सिंह(ईएमटी),व पायलट सुनील घायलों को बड़वाह अस्पताल लेकर आए।यहाँ घायलों का इलाज हुआ।जिसमे महेश योगी समेत,चालक निरंजन पिता रामचन्द्र(38),अराधना पिता महेश नाथ(20),स्नेहा पिता लाखन(19),वंशिका पिता सतीश नाथ (15) घायल हो गए।घटना की जानकारी लगने पर पुलिस भी सिविल अस्पताल पहुंची।यहाँ सभी घायलों से जानकारी ली।

Post a Comment

Previous Post Next Post