Top News

उत्कृष्ट सेवा गतिविधि हेतु लायंस क्लब लियो क्लब हुए सम्मानित Lions Club Leo Club honored for excellent service activity

उत्कृष्ट सेवा गतिविधि हेतु लायंस क्लब लियो क्लब हुए सम्मानित

धामनोद/  नगर के लायंस क्लब धामनोद एक्टिव व धामनोद प्लेटिनम को सेवा सप्ताह जो की 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक था मैं उत्कृष्ट गतिविधियां संपन्न करने पर लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 3233 G1के गवर्नर लायन  योगेंद्र रुनवाल व सेवा सप्ताह कोऑर्डिनेटर लायन चंद्र प्रकाश हैड़ा द्वारा लायंस क्लब धामनोद एक्टिव के अध्यक्ष लायन राजेश पारीक डॉ मनोज नाहर पुरुषोत्तम तायल को एक्सीलेंस सर्विस एक्टिविटी अवार्ड से सम्मानित किया। व लायंस क्लब धामनोद प्लैटिनम की अध्यक्ष लायन निधि जैन वी लायन प्रीति सोनी सोनी को बेस्ट सर्विस एक्टिविटी अवार्ड से सम्मानित किया लियो क्लब अध्यक्ष लियो अशोक मराठा, संजय जैन अनुराग महाजन को बेस्ट एक्टिविटी अवार्ड से सम्मानित किया।

लायन डॉक्टर मनोज नहर को स्कूली छात्राओं को गुड टच बेड टच व आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला के आयोजन पर व्यक्तिगत एक्सीलेंस सर्विस एक्टिविटी अवार्ड से सम्मानित किया लायंस क्लब द्वारा सेवा सप्ताह अंतर्गत सफाई अभियान मधुमेह जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण बालिकाओं के आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण फूड फॉर हंगर यातायात जागरूकता एवं वृद्ध जनों का सम्मान आदि गतिविधियां संपन्न की थी जिसके प्रतिफल स्वरूप  लायंस गोवर्नर द्वारा क्लबो को सम्मानित किया इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष राजेश पारीक द्वारा उक्त सम्मान सभी  लायन सदस्यों को समर्पित किया क्योंकि सभी सदस्यों के त्याग सेवा एवं समर्पण से ही सेवा गतिविधियां संपन्न हो पाती है लायंस संगठन भविष्य में भी मानव सेवा हेतु निरंतर सेवारत रहेगा

Post a Comment

Previous Post Next Post