Top News

विवेकानंद विद्या विहार मराल सरोवर में स्वच्छता अभियानCleanliness drive at Vivekananda Vidya Vihar Maraal Sarovar

विवेकानंद विद्या विहार मराल सरोवर में स्वच्छता अभियान

धामनोद से संवाददाता सोभाग प्रजापति



दिनांक 2 अक्टूबर 2024, विवेकानंद विद्या विहार मराल सरोवर में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्या ने महात्मा गांधी के स्वच्छता के प्रति विचारों पर प्रकाश डाला। शिक्षकों ने गांधी जी के जीवन मूल्यों से अवगत करवाया।  

इस स्वच्छता अभियान के तहत कूड़े-कचरे को सही तरीके से निस्तारित करने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और पर्यावरण संरक्षण के उपायों पर भी चर्चा की गई।

 सभी छात्रों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई और उन्हें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया गया। इस प्रकार के अभियान से विद्यालय में स्वच्छता को लेकर उत्साह और जागरूकता का माहौल बना रहता है।

विद्यालय इस प्रकार के अभियान से छात्रों को स्वच्छ और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post