बदनावर में भाजपा नगर मण्डल व ग्रामीण मण्डल कि कार्यसमिति संपन्न,Working committee of BJP Municipal Board and Rural Board concluded in Badnawar.

बदनावर में भाजपा नगर मण्डल व ग्रामीण मण्डल कि कार्यसमिति संपन्न,

वक्ताओं ने कहा बूथ जीता-चुनाव जीता के मूलमंत्र पर करे काम,

राकेश सिंह दबंग देश



बदनावर। भारतीय जनता पार्टी नगर एवं ग्रामीण मंडल की कार्य समिति मंगलवार को चंद्रलीला पैलेस में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य वक्ता पूर्व राज्यमंत्री महेंद्रसिंह पिपलीपाडा थे। पूर्व विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र सराफ, भाजपा जिला मंत्री दीपक फेमस व कमल यादव, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश सहमीडिया प्रभारी नरेंद्र राठौड़, भाजयुमो जिलाध्यक्ष जय सूर्या, नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखर यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता ईश्वरलाल पाटीदार, ईश्वरसिंह डोडिया, दिनेश गिरवाल, प्रेमचंद परमार, नारायणसिंह देवड़ा, शेखर यादव, गजेंद्रसिंह डोडिया, शिवरामसिंह रघुवंशी, बाबूलाल जाट, अक्षय शर्मा, कन्हैयालाल गुर्जर, राजू मकवाना आदि अतिथि रूप में मंचासीन थे। 


 कार्य समिति में राष्ट्रपति अभिभाषण का वाचन गोविंद रघुवंशी, राजनीतिक प्रस्ताव का वाचन अंशुमन जोशी ने किया। राजनीतिक प्रस्ताव का धन्यवाद राजेंद्र सराफ द्वारा प्रेषित करते हुए देश एवं मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताते हुए आमजनों के लिए सरकार द्वारा बनाई गई जनहितैषी योजना के बारे में बताया। विजय गोयल द्वारा राजनीतिक प्रस्ताव का समर्थन सदन में ओम की ध्वनि के साथ करवाया गया। शोक संदेश का वाचन सुमित पंवार ने किया। आगामी कार्यक्रमों की जानकारी पार्षद जितेंद्र शर्मा ने दी। कार्यसमिति में संतोष चौहान ने संगठन द्वारा दिए गए कार्यक्रमों की प्रभारी की सूची का वाचन किया। कार्यसमिति में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सूर्या ने संगठन द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों को बूथ तक करने की अपील की एवं किस तरह संगठन के कार्यकर्ता लगातार विषम परिस्थितियों में भी कार्य कर भाजपा को विजयश्री दिला रहे हैं। उस पर प्रकाश डाला। नगर मंडल के प्रभारी कमल यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि बूथ जीतो चुनाव जीतो के कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि जिसका बूथ मजबूत होता है वही पार्टी का ताकतवर नेता व कार्यकर्ता होता है। बूथ को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को सक्रियता के साथ काम करना चाहिए। उन्होंने जिस बूथ केंद्र पर अब तक भाजपा विजय नहीं हुई है, उस बूथ केंद्र पर भी विजय प्राप्त करने का मंत्र दिया। ग्रामीण मंडल के प्रभारी दीपक फेमस ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। 


  मुख्य वक्ता महेंद्रसिंह पिपलीपाडा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें हर चुनाव एकजुट होकर लड़ना है एवं संगठन के दिए सारे कार्यों को बूथ केंद्र तक सुनियोजित तरीके से ले जाकर पूरे करना है। उन्होंने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ता आपस में मिलकर कार्य करें और सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण कारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में मदद करें। बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान करें। पूर्व भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष पंकज जायसवाल ने संगठन गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुवात की। नगर एवं ग्रामीण कार्य समिति बैठक में स्वागत भाषण ग्रामीण मंडल अध्यक्ष देवेंद्र मोदी ने दिया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रीतेशसिंह पंवार ने किया। आभार नगर मंडल महामंत्री राहुल पाटीदार ने माना।

बैठक के पश्चात शक्ति केंद्र से आए बूथ अध्यक्ष, बूथ टोली एवं बूथ केंद्र पर बैठने वाले बूथ एजेंट का सम्मान किया गया गया। कार्यक्रम में सतीश श्रीवास्तव द्वारा बूथ टोली के सम्मान में जय श्री राम के नारे का उद्घोष करवाया गया। बैठक में बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थी। यह जानकारी भाजपा के विधानसभा मीडिया प्रभारी मनोज सोलंकी ने दी।

Post a Comment

0 Comments