Top News

जिंदादिल व्यक्ति थे प्रेमसिंह दत्तीगांव: नवनिर्वाचित सांसद ठाकुर,Prem Singh Dattigaon was a lively person: Newly elected MP Thakur,

जिंदादिल व्यक्ति थे प्रेमसिंह दत्तीगांव: नवनिर्वाचित सांसद ठाकुर,


पूर्व विधायक स्व दत्तीगांव की 80 वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई,

 

राकेश सिंह दबंग देश


धार विधायक वर्मा व धरमपूरी विधायक समेत कई नेता हुए शामिल, 



बदनावर। क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व प्रेमसिंह दत्तीगांव की 80 वीं जयंती मंगलवार रात यहां बड़ी चौपाटी के पास स्थित होटल करिश्मा पैलेस में समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने दत्तीगांव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। 


कार्यक्रम में धार महू लोकसभा क्षेत्र की नवनिर्वाचित सांसद सावित्री ठाकुर, धार विधायक नीना वर्मा, धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर, पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, पूर्व विधायक बलवंत सिंह मंडलोई, किसान मोर्चे के प्रदेश महामंत्री दिलीप पटोंदिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि समंदर सिंह पटेल, पूर्व राज्यमंत्री महेंद्रसिंह पिपलीपाडा, जोबट के भाजपा नेता विशाल रावत, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य दिनेश गिरवाल, करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष शिवप्रताप सिंह चौहान, रतलाम भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुंहेरा, बने सिंह जंवरा आदि अतिथि रूप में मंचासीन थे। सर्वप्रथम सभी अतिथियो ने स्व दत्तीगांव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रदांजलि दी। 


स्व दत्तीगांव के पुत्र व प्रदेश सरकार के पूर्व उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने 

स्वागत भाषण देते हुए कहा कि मेरे पिता ने जीवन भर परिवार की बजाय क्षेत्र की जनता को अपना परिवार माना। वह आमजन की समस्या के लिए सदैव तत्पर रहते थे। उन्होंने कभी भी किसी भी स्थिति में अपना मनोबल नहीं गिरने दिया। वे लगातार जनता के संपर्क में रहते थे। पिताजी ने राजनीति की शुरुआत जनसंघ से की थी। वे जनसंघ के सक्रिय कार्यकर्ता थे। उन्होंने उस दौर में कई यातनाएं भी झेली। किंतु उन्होंने कभी हार नहीं मानी। वे जो ठान लेते थे वह काम पूरा करते थे। बदनावर की जनता का व हमारे परिवार का राजनीति नहीं, बल्कि पारिवारिक संबंध है। हम सभी का कर्तव्य है कि हम मिलकर क्षेत्र के विकास में सहभागिता निभाएं ताकि आने वाली युवा पीढ़ी का भविष्य उज्जवल हो। उन्होंने लोकसभा चुनाव में बदनावर से भाजपा की ऐतिहासिक 41 हजार वोटो से जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी व कहा कि क्षेत्र के विकास में हमे सांसद ठाकुर का हर संभव सहयोग मिलेगा। 


  नवनिर्वाचित सांसद सावित्री ठाकुर ने कहा कि स्व दत्तीगांव आज हमारे बीच तो नही है किंतु उनके द्वारा किए गए काम व उनके काम करने के तरीकों को आज भी याद किया जाता है। उस दौर में पूरे जिले में राजनीति में उनकी तूती बोलती थी। वे आमजन व गरीबो के हितों के लिए हमेशा खड़े रहते थे। वे जिंदादिल व्यक्ति थी। ठाकुर ने आभार मानते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में बदनावर ने मुझे 41 हजार वोटों से जिताकर दिल्ली भेजा इसके लिए में सभी मतदाताओं व देवतुल्य कार्यकर्ताओ का आभारी हूँ। आपके विश्वास व उम्मीद पर हमेशा खरी उतरूंगी। धार विधायक नीना वर्मा ने कहा कि स्व प्रेमसिंह दत्तीगांव ने जीवन मे कई कड़े संघर्ष किए थे। उस दौर में मेरे पति व पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा साथ साथ रहते थे। दोनों का दल अलग था। किंतु दिल कभी अलग नहीं हुआ। उन्होंने दोनों के जीवन मे कड़े संघर्षों के बारे में भी बताकर कहा कि स्व दत्तीगांव निडर व दबंग नेता थे। उन्होंने प्रेमसिंह दत्तीगांव व विक्रम वर्मा जब जेल में थे तब का वाक्या भी सुनाया। 


पूर्व सांसद गजेन्द्रसिंह राजूखेड़ी ने कहा कि प्रेमसिंह दत्तीगांव किसी भी काम के लिए ना नही कहते थे। हमने उनके साथ ही राजनीति का सफर शुरू किया था। कार्यक्रम को धरमपुरी विधायक कालूसिंह ठाकुर, दिलीप पटोंदिया, डॉ रामेश्वर पाटीदार, महेंद्र सिंह पिपलीपाडा समेत अन्य अतिथियो व दत्तीगांव के साथ रहे उनके पुराने दोस्तों ने भी सम्बोधित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। 


 कार्यक्रम में स्व दत्तीगांव के पुत्र व राजगढ़ कृषि उपज मंडी के पूर्व अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह दत्तीगांव समेत जिलेभर से आए भाजपा कार्यकर्ता, नेता व क्षेत्र के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम पश्चात राजस्थान से आई लोकगीत की टीम ने भी प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर भाजपा की जीत पर जमकर आतिशबाजी कर जश्न भी मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के विधानसभा मीडिया प्रभारी मनोज सोलंकी ने किया। आभार विधानसभा संयोजक मोहनसिंह चौहान ने माना।

Post a Comment

Previous Post Next Post