Top News

एवरग्रीन ग्रुप महिला मंडल ने मनाया फ़ाग उत्सव Evergreen Group Mahila Mandal celebrated Faag Utsav

एवरग्रीन ग्रुप महिला मंडल ने मनाया फ़ाग उत्सव

राकेश सिंह दबंग देश



 बदनावर ।सामाजिक एवरग्रीन महिला मंडल ने फाग उत्सव बड़े हर्षोल्लास से स्वर्गीय हरि सिंह जी बालोदध्यान पर मनाया। एवरग्रीन महिला मंडल की सारिका पटेल ने बताया भगवान गोपाल कृष्ण की पूजा,अर्चना आरती करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई।सभी महिलाओं ने फुल और गुलाल से होली खेली और स्वल्पाहार किया। ग्रुप की महिलाओं ने फाग उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमे महिलाओं ने बड़े जोर शोर से हिस्सा लिया। इस दौरान ग्रुप की पूर्व अध्यक्ष मोनिका पंवार, दीपा शर्मा वर्तमान अध्यक्ष जयश्री भट्ट का किरण सोमानी ममता शर्मा तथा सुषमा पाठक द्वारा सम्मान किया गया।

 ग्रुप के 51 सदस्य पूर्ण होने पर केक काटकर एक दूसरे को बधाइयां दी गई अंतिम सोनी, मीती माथुर और सारिका पटेल की ओर से सभी को विजेताओं को गिफ्ट दिए गए। होली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मंजू लिटोरिया द्वितीय मोना सोलंकी और तृतीय रंजना मानिक रही। कविता प्रतियोगिता में प्रथम दीपा शर्मा द्वितीय जयश्री भट्ट को मिला। ग्रुप गेम में प्रथम स्थान जयमाला गजबीय द्वितीय गुंजन गुर्जर को दिया गया। फाग उत्सव में जयश्री भट्ट,मिति माथुर,दीपा शर्मा,अंतिम सोनी,सारिका पटेल, गुंजन गुर्जर,शारदा पाटीदार मोनिका पवार,पम्मा चौहान,रानी गोड,आशा सेन,मंजुला मेहता, रंजना मानिक,ममता शर्मा, अनुराधा जोशी,सीमा शर्मा, हेमलता जोशी,प्रियंका शर्मा, किरण सोमानी,अनीता सोनी,नेहा बाहेती,अंजलि गोस्वामी,अलका सोनी,रितु माहेश्वरी,तृप्ति शर्मा, ,कृष्णा जायसवाल, मंजू लिटोरिया,अंगूरबाला पाटीदार,मोना सोलंकी,रानी सोनी, वर्षा चौहान,जयमाला गजबीय,,राजकुमारी सोलंकी,सपना पवार,सोनू शर्मा, सहित ग्रुप के सदस्य सम्मिलित हुई।उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी स्मिता शर्मा ने दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post