Top News

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस में जबरजस्त उत्साह - 6 मार्च को राहुल के रोड़ शो में होंगें शामिल होने जाएंगे रतलाम There is tremendous enthusiasm in Congress regarding Bharat Jodo Nyay Yatra - Will go to Ratlam to participate in Rahul's road show on March 6

 भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस में जबरजस्त उत्साह - 6 मार्च को राहुल के रोड़ शो में होंगें शामिल होने जाएंगे रतलाम

किसानों, बेरोजगार युवाओं के लिए व महंगाई के खिलाफ राहुल न्याय की यात्रा - कांतिलाल भूरिया

संसदीय क्षेत्र में हम रतलाम जाकर करेंगे राहुल का स्वागत - प्रकाश रांका

थांदला/झाबुआ। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राष्ट्रीय नेता राहुल गाँधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के द्वितीय चरण का मध्यप्रदेश में आगमन हो चुका है। 

आने वालें लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गाँधी के द्वारा निकली जा रही न्याय यात्रा से शिथिल पड़ी कांग्रेस में उत्साह का संचार हुआ है। आगामी 6 मार्च को यात्रा रतलाम झाबुआ अलीराजपुर संसदीय क्षेत्र में प्रवेश कर रही है जिसके लिए झाबुआ के पूर्व केबिनेट मंत्री कांतिलाल भूरिया

किसानों, बेरोजगार युवाओं के लिए व महंगाई के खिलाफ राहुल न्याय की यात्रा - कांतिलाल भूरिया

जिलाध्यक्ष प्रकाश रांका अनेक स्थानों पर जाकर यात्रा के उद्देश्य बताते हुए भाजपा के राज में हो रहे भ्रष्टाचार, किसानों के शोषण, बेरोजगारी व महंगाई पर करारा प्रहार करते हुए राहुल का साथ देने न्याय यात्रा में शामिल होने की बात कर रहे है।

किसानों, बेरोजगार युवाओं के लिए व महंगाई के खिलाफ राहुल न्याय की यात्रा - कांतिलाल भूरिया

 इसी तारतम्य में थांदला विधानसभा क्षेत्र में विधायक विरसिंह भूरिया के प्रयासों से स्थानीय नई मंडी प्रांगण में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की वृहद बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला संगठन मंत्री जसवंत भाबर, ब्लॉक अध्यक्ष गेंदाल डामोर, महिला ब्लॉक अध्यक्ष क्लेमेंसी डोडियार, वरिष्ठ नेता प्रकाशचंद्र

 घोड़ावत, अलिअसगर पटवारी, राजेश जैन काऊ, रमेश भटेवरा, ललित मुणिया, सईदा भाबर, दिनेश पाटीदार, यामीन शेख, चेनसिंह डामोर, आशाराम पाटीदार, कालूसिंह नलवाया, भुरू सिंगाड़, नवलसिंह नायक, नन्दलाल पटेल, कालू भूरिया, शांति सिंगाड़, राजेश डामोर, काली छगन, रायसिंह सेहलोद, वीरेंद्र बारिया, रालू वसुनिया, 

मसुल भूरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पंच, सरपंच व कार्यकर्ता उपस्थित थे। न्याय यात्रा में जाने की उत्सुकता व ज़िलें के नेता को देखने व उनसे मिलने की बेचैनी से उत्साहित कांग्रेस के बड़े नेता रहे कांतिलाल भूरिया ने कहा कि भाजपा का शासन तानाशाह का शासन है।

 उन्होंनें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की को झूठा बतलाते हुए कहा कि आज तक देश में इतना झूठ बोलने वाला प्रधानमंत्री नही हुआ। भूरिया ने मोदी की तुलना ईराक के तानाशाह रहे सद्दाम हुसैन से करते हुए कहा कि यदि अभी भी देश के युवा किसान व व्यापारी नही जागे तो मोदी नकली देश भक्त बनकर देश तक बेच देंगें।

 राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने रामलला के मंदिर की नीव रखी थी तभी आज सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर वहाँ देश की जनता के अरबों रुपयों से वहाँ निर्माण हो रहा है। इसके लिए वहाँ एक ट्रस्ट का निर्माण करवाया गया है

 लेकिन मोदी ने चुनाव में इसका फायदा लेने के लिए अधूरे पड़े राम मंदिर की प्रतिष्ठा कर दी शायद उन्हें लग गया कि अबकी बार हम नहीं आने वाले है। सभा में संगठन मंत्री जसवंत भाबर सहित अनेक नेताओं ने जिला पंचायत सीईओ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए व भाजपा के इशारें पर काम को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज दो वर्ष हो गए है

 लेकिन एक भी नया काम नही मिला, ऐसा इस सरकार का विकास है। विधायक विरसिंह भूरिया ने सभी कार्यकर्ताओं को एक होकर जन हित में आवाज उठाने की प्रेरणा देते हुए कहा कि आज हम विपक्ष में है इसलिए संघर्ष तो करना पड़ेगा लेकिन इनके आगे घुटने नही टेकना है व इन्हें एक भी पैसा रिश्वत नही देना है। इन्होनें कहा कि कोई काम हो जाता है

 तो उसका मूल्यांकन होकर कम्प्यूटर पर चढ़ता है फिर उसका भुगतान होता है ऐसे में सीईओ या कोई को भी नोटिस जारी करने का अधिकार नही है व उन्हें इसके लिए पैसे देकर मूर्ख भी नही बनना है। जिलाध्यक्ष प्रकाश रांका ने कहा कि हम कांग्रेस के हर कार्यकर्ता के साथ है व जनता के लिए जो भी काम करना पड़ेगा हम करेंगे।

 न्याय यात्रा को लेकर उत्साहित कार्यकर्ताओं को रांका ने प्रदेश हाईकमान के निर्देश का हवाला देते हुए कहा कि हमें आगामी 6 मार्च को 4 बजे से पहले अपने संसदीय क्षेत्र रतलाम जाना है व वहाँ जाकर राष्ट्रीय नेता राहुल गाँधी के रोड़ शो में शामिल होकर न्याय यात्रा का समर्थन करना है।

 इस दौरान उन्होंनें लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र देते हुए कहा कि भाजपाई ईवीएम के माध्यम से 10 से 15 प्रतिशत तक वोट की गड़बड़ी कर रहे है ऐसे में हमें अपनी जीत का अंतर ज्यादा रखना होगा तभी हम जन विरोधी भाजपा सरकार को हटाने में सफल हो सकेंगे।

 उन्होंनें सभी को थांदला विधानसभा बड़ी लीड से जीताने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का संचालन गुलाम कादर खान ने व क्रिस्टीना डोडियार ने आभार माना। उक्त जानकारी विधानसभा प्रभारी अलिअसगर बोहरा ने दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post