अद्भुत होंगे इस वर्ष 29 फरवरी को जन्मे बच्चे4 वर्षों में एक बार आती है यह तारीख
जानिए 29 फरवरी को कुल कितने बच्चो का हुआ जन्म।
दबंग देश मनोज कुमार माली
सुसनेर/ अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 4 वर्षों में एक बार आने वाली तारीख 29 फरवरी अपने आप में एक अनोखी है। इस तारीख को पैदा होने वाले बच्चे अपना जन्म दिवस 4 वर्षों में केवल एक ही बार मानते हैं।
हालांकि हिंदी पंचांग में ऐसी कोई तिथि नहीं होती जो चार वर्षो में एक बार आए, इसलिए 29 फरवरी को पैदा होने वाले अपना जन्म दिवस हर वर्ष उसे तारीख को पढ़ने वाले हिंदू माह की तिथि को मना लेते हैं।
जिन लोगों का जन्मदिन 29 फरवरी को होता है उन्हें अपना जन्म दिवस मनाने का सौभाग्य 4 वर्षों में एक बार ही मिलता है। इस वर्ष फरवरी माह की शुरुआत गुरुवार से हुई वह इस माह का अंत भी गुरुवार से ही हुआ, क्योंकि 29 फरवरी को गुरुवार था।
29 फरवरी को जन्म लेने वाले जिन बच्चों की जन्म कुंडली में शनि केंद्र में होगा उनकी कुंडली में पंचमहापुरुष राजयोग बनेगा
29 फरवरी को इस वर्ष जन्मे बच्चों पर शनि एवं मंगल की विशेष कृपा रहेगी शनि और मंगल के शुभ प्रभाव से इनकी कुंडली मजबूत होगी एवं इन्हें जीवन में सारी सुख सुविधा मिलेगी
वर्ष 2024 का फरवरी माह वैसे भी बहुत खास था, क्योंकि इस वर्ष फरवरी 29 दिनों की थी ऐसे अवसर चार वर्षो में एक बार ही आते हैं इसीलिए इसे लीप ईयर भी कहा जाता है
जानकारी अनुसार सुसनेर पुराना बस स्टैंड स्थित सिविल अस्पताल में कुल 03 बालक और कुल 01 बालिकाओं का जन्म हुआ।
एक अनुमान के मुताबिक दुनिया में 50 लाख से अधिक लोग ऐसे हैं जिनका जन्म 29 फरवरी को हुआ है यानी अन्य वर्षो का में उनका जन्मदिन नहीं आता है
29 फरवरी गुरुवार को 4 दंपति को संतान सुख की प्राप्ति हुई।
29 को जन्मे माता-पिता के लिए खास ।
29 फरवरी को जन्मे बच्चों में सबसे खास मंजू पति नरसिंह निवासी सेमली है, मंजू भाई को पहले दो बच्चों के बीच में ही गर्भपात होने से मौत हो गई थी, तीसरे बच्चे के रूप में उन्हें खास दिन शाम 6:00 बजे लड़का हुआ है।
उनका कहना है कि 29 फरवरी को उन्हें सबसे बड़ा उपहार मिला है, इसी कारण इसका नाम भी कुछ खास ही रखा जाएगा। इसी तरह सोम भाई फतेहपुर सिंह निवासी नंद एरिया को रात 10:50 पर लड़का हुआ है, इनको पहले दो लड़कियां हैं तीसरे बच्चे के रूप में लड़का हुआ है
वह भी 29 फरवरी के खास दिन होने से उनको खुशी दोगुनी हो गई है। सुसनेर निवासी पूनम पति विष्णु शर्मा को सुबह 9:52 पर लड़का हुआ तो वही अनीता पति पीरु लाल ने सुबह 10:12 पर लड़की के रूप में जन्म दिया। अब चारों बच्चों का जन्म दिवस वर्ष 2028 में 4 वर्षों के बाद ही आएगा।
0 Comments