Top News

सुधासागर महाराज को कार्यक्रम पत्रिका भेंट कर लिया मंगल आशीर्वाद Presented program magazine to Sudhasagar Maharaj and blessed him with blessings.

 सुधासागर महाराज को कार्यक्रम पत्रिका भेंट कर लिया मंगल आशीर्वाद  

बनेठा :- टोंक जिले के उनियारा उपखंड के सुंथडा कस्बें में मुनिसुव्रतनाथ अतिशय क्षेत्र सुखोदय में 7 मार्च को मुनिसुव्रतनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक एवं महामस्तकाभिषेक के साथ विशाल रथयात्रा निकाली जायेगी।

 कार्यक्रम को लेकर मंदिर पदाधिकारियों ने स्वरूप नगर कानपुर में विराजमान मुनिपुंगव सुधासागर महाराज को कार्यक्रम पत्रिका भेंट की। साथ ही अतिशय क्षेत्र के निर्माण को लेकर विचार विमर्श किया। प्रवक्ता मनोज जैन एवं संतु जैन ने बताया कि महाराज ने वार्षिक मेले को लेकर मंगल आशीर्वाद प्रदान किया है।

बनेठा :- टोंक जिले के उनियारा उपखंड के सुंथडा कस्बें में मुनिसुव्रतनाथ अतिशय क्षेत्र सुखोदय में 7 मार्च को मुनिसुव्रतनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक एवं महामस्तकाभिषेक के साथ विशाल रथयात्रा निकाली जायेगी।

 आर्यिका सूत्रमती माताजी ससंघ सानिध्य में होने वाले वार्षिक मेले में आचार्य विद्यासागर महाराज की स्मृति में विद्यासागर यात्री निलय का लोकार्पण किया जावेगा। हरीश जैन बनेठा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान श्रीजी को रथ में बिठाकर नगर भ्रमण करते हुए जैन नसियां लाया जाएगा। 

वहां जैन त्रय कीर्ति स्तम्भों का जलाभिषेक किया जाएगा। तत्पश्यात मुनिसुव्रतनाथ भगवान को निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा। रथयात्रा कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए मंदिर पदाधिकारियों ने तैयारी पूर्ण कर ली है।

Post a Comment

Previous Post Next Post