गांव चलो अभियान के तहत् बैठकों का दौर जारी! Round of meetings under Gaon Chalo campaign continues!

 गांव चलो अभियान के तहत् बैठकों का दौर जारी | 

मुकेश खेड़े | दबंग देश

बड़वाह:भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो अभियान को लेकर बैठकों का दौर निरंतर जारी है, प्रवासी कार्यकर्ता बूथों पर पहुंचकर संगठन द्वारा निर्धारित कार्यों को मूर्त रूप दे रहे है!

अभियान के संयोजक महेंद्रसिंह अमई एवम् सहसंयोजक गणेश चौधरी ने बताया कि जिलेभर के 1200 से अधिक प्रवासी कार्यकर्ता इस अभियान को संपन्न कराने में लगे है!नगर में दूसरे  दिन भी बूथों पर कार्यकर्ताओं के पहुंचने का क्रम जारी रहा!

बड़वाह:भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो अभियान को लेकर बैठकों का दौर निरंतर जारी है, प्रवासी कार्यकर्ता बूथों पर पहुंचकर संगठन द्वारा निर्धारित कार्यों को मूर्त रूप दे रहे है!

बुथ क्रमांक 47 पर पूर्व नपा उपाध्यक्ष सुरेंद्र पंड्या ने पहुंचकर बुथ अध्यक्ष शाहिद कुरेशी के साथ बुथ टोली कि बैठक ली! बुथ पर निवासरत नगर मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह तोमर ने मोहन जायसवाल,अजय लाखन, जायसवाल सहित बुथ टोली के साथ संपर्क कर पार्टी के वरिष्ठजनों को सम्मानित किया!

शांतिलाल खंडेलवाल ने बुथ क्रमांक 61 पहुंचकर बुथ विस्तारक का कार्य किया!इस अवसर पर बुथ अध्यक्ष गौतम खंडेलवाल,महामंत्री निखिलेश खंडेलवाल, लादूराम साहू,राधिका जाट, प्रशांत शर्मा, प्रज्योत दुबे सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर कि प्रतिमा पर माल्यार्पण किया पश्चात नवमतदाताओ से संपर्क कर भाजपा सरकार कि योजनाए के लाभ बताए!बुथ 49 पर लक्षीचंद अमई ने बुथ अध्यक्ष ऋतिक आदिवाल

,दिनेश कोठिया के साथ बुथ टोली कि बैठक लेकर बुथ समिति,पन्ना समिति के कार्य निर्धारित किए!पूर्व महामंत्री दीपेश विजयवर्गीय ने बुथ 53 पर बुथ अध्यक्ष अभिषेक जैन  आशीष अग्रवाल,हरिवल्लभ शर्मा  के साथ व्यापारी वर्ग से मिलकर भाजपा के पक्ष में मतदान कि अपील कि!

 बुथ क्रमांक 54 पर पूर्व नपा वरिष्ठ नेता जसबीर भाटिया ने बुथ अध्यक्ष दिशांत चौहान एवम् बुथ टोली के साथ मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया! प्रतेक बुथ पर विकसित भारत एंबेसेडर भी मनोनित किए गए!

Post a Comment

0 Comments