Top News

डॉ. प्रगति जैन ग्लोबल महासभा द्वारा सम्मानित Dr. Pragati Jain honored by Global General Assembly

 डॉ. प्रगति जैन ग्लोबल महासभा द्वारा सम्मानित

मनावर से नवीन प्रजापति

डॉ. प्रगति जैन को ग्लोबल महासभा महिला फोरम के द्वारा शीतल तीर्थ, रतलाम में सम्मानित किया गया। इस राष्ट्रीय सम्मान में देशभर से उत्कृष्ट कार्य करने हेतु ग्यारह महिलाएं चुनी गई थीं।

 जिनमें से शासकीय महाविद्यालय मनावर में पदस्थ डॉ. प्रगति जैन को उनके उत्कृष्ट शोध कार्य व सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।  ज्ञातव्य है कि डॉ. जैन को पूर्व में भी कई महत्वपूर्ण पुरस्कारों से नवाज़ा जा चुका है। उनकी आठ किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं 

डॉ. प्रगति जैन को ग्लोबल महासभा महिला फोरम के द्वारा शीतल तीर्थ, रतलाम में सम्मानित किया गया। इस राष्ट्रीय सम्मान में देशभर से उत्कृष्ट कार्य करने हेतु ग्यारह महिलाएं चुनी गई थीं।   जिनमें से शासकीय महाविद्यालय मनावर में पदस्थ

व पचास से अधिक शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित हो चुके हैं। दो पेटेंट भी आपके नाम रजिस्टर्ड हैं। जापान और मलेशिया में आपने गणित से संबंधित संगोष्ठियों में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया।

 तीन शोधार्थियों को आपके निर्देशन में पी.एच.डी. की उपाधि भी प्रदान की गई। एक अच्छी लेखिका होने के साथ-साथ आप एक उत्कृष्ट वक्ता भी हैं। आपकी लेखनी एवं वाणी के माध्यम से कई लोग लाभान्वित हो चुके हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post