पुलिया हुई जर्जर, हो सकता है हादसा,पुल बनाने की मांग
बड़वानी से दिपक मालवीया:जिले के दवाना में बस स्टैंड से मुख्य गांव में जाने के लिए लोगों को दोंदाड़ नदी पार करना पड़ती है। दोंदाड़ नदी पर 40 साल पहले बना पुल जर्जर हो चुका है। इसकी रेलिंग बाढ़ आने में बहने के बाद दोबारा रेलिंग नहीं लगाने के कारण कईयों की पुल से गिरने के हादसे हो चुके है।
मुख्य मार्ग पर बने पुल से रोजाना हजारों ग्रामीणों की आवाजाही होती है। अगर जर्जर पुल टूटा तो बड़ा हादसा हो सकता है। इसकी मरम्मत करने पर भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। दोंदाड़ के पार ही पुरा दवाना गांव बसा है। गांव की 90 फीसदी आबादी वहीं बसती है। रोजाना बस स्टैंड व मुख्य बाजार में आने के लिए लोग इसी पुल से गुजरकर आना-जाना करते हैं।
कई सालों से पुल लगातार जर्जर होते जा रहा है। हर साल बारिश में बाढ़ का पानी पुल के ऊपर से गुजरने के कारण पुल कमजोर होते जा रहा है। रोजाना आवाजाही के कारण पुल की स्थिति दयनीय होते जा रही है। ना तो ग्राम पंचायत पुल की मरम्मत पर ध्यान दे रही है और ना ही जिम्मेदार विभागो के अधिकारी।
कई बार लोगों ने आवेदन देकर पुल की मरम्मत करने की मांग की लेकिन इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। प्रशासन यहां पर बड़ा हादसा होने का इंतजार कर रहा है। गांव के लोगों ने प्रशासन ने पुल की मरम्मत करने या नया पुल बनाने की मांग की है।
0 Comments