किसानो की मांग के समर्थन में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन। Congress's protest in support of the farmers' demands.

किसानो की मांग के समर्थन में कां ग्रेस का धरना-प्रदर्शन।   

मनावर से नवीन प्रजापति

मनावर धार रोड स्थित मंडी प्रांगण पर नगर कांग्रेस कमेटी ने किया धरना प्रदर्शन सरकार के खिलाफ की नारेबाजी  शनिवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर किसानों के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया जिसमें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओ ने बड़ी संख्या में भाग लिया

मनावर धार रोड स्थित मंडी प्रांगण पर नगर कांग्रेस कमेटी ने किया धरना प्रदर्शन सरकार के खिलाफ की नारेबाजी  शनिवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर किसानों के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया जिसमें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओ ने बड़ी संख्या में भाग लिया

  और किसानो के समर्थन मे धरना दिया इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश सोलंकी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं मनावर विधायक डॉक्टर हीरालाल अलावा के निर्देश पर किसानों के समर्थन में एम एस पी की गारंटी को लेकर धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया 

केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई कृषि उपज मंडी में किसान संगठन एम एस पी के लिए कानूनी गारंटी के  साथ ही कई मांगों को लेकर शांतिपूर्वक आंदोलन किया ओमप्रकाश सोलंकी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने संकल्प पत्र में किसानों से गेहूं 2700 रुपए और धान ₹3100 रुपए प्रति क्विंटल खरीदी की घोषणा की थी

 लेकिन अपनी बात पर अमल नहीं किया महेन्द्रसिंह पिपरीमान ने अपने उद्बोधन मे कहा की किसानो पर अत्याचार और गोलीयो से दो किसान शहीद हो गए और विधिवत किसान संगठन अपने हक के लिए आन्दोलन करने वालो पर आंसु गेस छोड़ा जाता है किसान नही सहेगा वही पार्षद प्रतिनिध जाकिर हुसैन खत्री नूरी ने अपने उद्बोधन मे कहा की किसानो पर अत्याचार निंदनीय है 

कांग्रेस पार्टी किसानो के समर्थन में साथ खड़ी है सरकार इस अत्याचार के विरोध में नगर कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया उन्होंने कहा कि अगर मांगे नहीं मानी तो आगे कांग्रेस द्वारा किसानों के समर्थन में उग्र आंदोलन किया जाएगा प्रदर्शन में पार्षद लक्ष्मी जाट , इरशाद अली एडव्होकेट, अखिलेश कुशवाह, लोकेश पाटीदार,  अशोक कांकरेचा, 

 सिराज मन्सुरी, हरीश खंडेलवाल,  केलास जाखड , लोकेश पाटीदार, सुरज जाट, रविंद्र पाटीदार,  राहुल , रीसब जेन, आकाश साद , भानु शर्मा, अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता  किसान मोर्चा संगठन विभाग पर प्रकोष्ठ के अध्यक्ष स्थानीय संस्थाओं के जनप्रतिनिधि मंडलम सेक्टर के अध्यक्ष  मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments