शिविर आयोजित कर पात्र किसानों को दिया जाए मुआवजा,जलसंसाधन मंत्री श्री सिलावट।
अलावा मध्यम परियोजना के पूर्ण हो जाने से 14 ग्रामों के लगभग 3739 किसान लाभान्वित होंगे।
जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट एवम जनजातीय कार्य मंत्री कु विजय शाह ने आवलीया मध्यम परियोजना का किया निरीक्षण।
मुकेश मालविया दबंग देश।
हरसूद। जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट एवम जनजातीय कार्य लोक परिसंपत्ति प्रबंधन भोपाल गैस त्रासदी राहत राहत एवम पुनर्वास मंत्री डा कुंवर विजय शाह ने गुरुवार को आवलियां मध्यम परियोजना का निरीक्षण किया।
इस दौरान जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने कहा की इस परियोजना के पूर्ण होने से आसपास के 14 गावों के लगभग 3739किसान लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया की आवलिय मध्यम सिंचाई परियोजना की कुल लागत 224.46 करोड़ रुपए है तथा सिंचाई क्षमता 6703 हेक्टेयर है। इस केनाल की जल भराव क्षमता 24.71एमसीएम है।
इस दौरान उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि केनाल की मरम्मत गुणवत्ता के साथ की जाए। जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की शिविर आयोजित कर 70 किसानों को लगभग 10 करोड़ रूपए का मुआवजा अति शीघ्र देने की कार्यवाही करे।
साथ ही शिविर में ग्रामीणों को जो भी समस्या हो उसका भी निराकरण त्वरित गति से किया जाए। इसके बाद उन्होंने वहा पंप मसीनो का भी निरीक्षण किया और पंप को भी चला कर देखा। इस दौरान मंत्री श्री सिलावट ने केनाल के आसपास बड़े पत्थर हटाने एवम रंगाई पुताई का कार्य आगामी 30 दिनो के अंदर करने के निर्देश दिए।
इसके पूर्व जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट एवम जनजातीय कार्य मंत्री कु विजय शाह ने वन ग्राम आवलिया में मछली पालन के लिए बनाए गए तालाब का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है की इस तालाब के माध्यम से ग्रामीण जनों को मछली पालन के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
साथ ही उनको इससे कैसे आय प्राप्त होगी,इसके बारे में भी जानकारी दी जाएगी। आदिवासी उद्धमिता क्षमता विकास प्रशिक्षण केंद्र संचालित होगा। जिसमे एनजीओ के माध्यम से 68 लड़के एवम 52 लड़कियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान कलेक्टर श्री अनूप सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री विरेन्द्र कुमार सिंह , डीएफओ श्री राकेश डामोर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवम जनप्रतिनिधि गण मौजूद थे।
0 Comments