मनावर में विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी मातृशक्ति का अभ्यास वर्ग सम्पन्न हुआ।
दबंग देश
अभ्यास वर्ग के उद्घाटन सत्र में प्रांत संगठन मंत्री आदरणीय नंददास जी दंडोतिया, प्रांत सह संयोजिका ऋतु दीदी शर्मा, जिला संयोजिका दीपिका सोनी ने भगवान राम दरबार चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। पश्चात श्री नंददास जी ने बहनों को आज की विपत्तियों, लव जिहाद के षड्यंत्रों,
उनसे निपटने के लिए हमारी तैयारी और समाज के सर्वांगीण विकास में नारी शक्ति की भूमिका पर विषय रखा। साथ ही अभ्यास वर्गों के माध्यम से अपनी रक्षा अपने परिवार की रक्षा कर सके, ऐसा साहस हर नारी में उत्पन्न हो। इसी हेतु से दुर्गावाहिनी अभ्यास वर्गों में शस्त्र संचालन भी सिखाती है,
यह हर नारी को आना चाहिए। इससे आत्मबल बढ़ता है और बहनें अपने दैनिक जीवन में आने वाले विधर्मियों से शक्ति के साथ निपटने में सक्षम होती है। शस्त्र कला प्रशिक्षण मे 13 से 35 वर्ष की दुर्गावाहिनी ने अभ्यास किया। प्रशिक्षण में दंड संचालन, कराटे, आत्मरक्षा, व सुरक्षा की अन्य कलाएं सिखाई गई।
कार्यकम में पूर्ण कालिक शिक्षक अंतिमा तिवारी, मोहन गुरु जी, ऋतु तिवारी, दीपा सोनी, प्रिया सोनी उपस्थित रहीं। अभ्यास वर्ग में मनावर जिले से बालिका, बहनें आई, सभी बहनों ने बड़े उत्साह के साथ वर्ग में शस्त्र संचालन सीखा। मातृशक्ति में जिला संयोजिका पुष्पा पाटीदार, ज्योति गुप्ता, संगीता गुप्ता जिले के आसपास के प्रखंडों से दुर्गावाहिनी उपस्थित रहीं।
0 Comments