प्रेस क्लब बड़ावदा ने किया उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का स्वागत Press Club Baravada welcomed Deputy Chief Minister Jagdish Deora

प्रेस क्लब बड़ावदा ने किया उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का स्वागत 

रजत सांड - दबंग देश

बड़ावदा। मध्य प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का यहां प्रथम नगर आगमन पर खाचरोद रोड स्थित पेट्रोल पंप पर प्रेस क्लब बड़ावदा के पदाधिकारीयो , अध्यक्ष मनोज जोशी, सचिव रजत सांड, कोषाध्यक्ष चेतन जायसवाल, शिरीष सकलेचा, प्रवीण व्यास, चेतन राठौड़, प्रदीप बाफना राजेश काकानी आदि ने पगड़ी व पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। 

स्वागत के प्रति उत्तर में उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि आप पत्रकार साथियों की मध्य प्रदेश व नगर के विकास में माहिती भूमिका होगी। आप लोग समय-समय पर हमें जन समस्याओं से अवगत कराते रहे। पत्रकार श्री सकलेचा ने बड़ावदा नगर में कॉलेज की मांग से अवगत कराया जिस पर देवड़ा ने कहा कि निश्चित रूप से मांग पूरी करेंगे। भूल जाए तो याद कराना। यहां मौजूद समाजसेवी महेश सोडाणी ने भी स्वागत किया।

Post a Comment

0 Comments