राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार ने बदनावर क्षेत्र के विभिन्न गांवो में किया जनसंपर्क
भाजपा के शासन में बदनावर में बदलाव दिख रहा है: कविता पाटीदार,
राकेश सिंह चौहान दबंग देश
बदनावर। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के पक्ष में मंगलवार को राज्यसभा सांसद और भाजपा की प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार ने बदनावर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवो में जाकर जनसंपर्क किया।
उन्होंने यहां बड़ी चौपाटी, ढोलाना, खेड़ा, बखतगढ़ व तिलगारा में जाकर जनसंपर्क किया व ग्रामीणों से मुलाकात कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। इस मौके पर पाटीदार ने कहा कि केंद्र व राज्य की सरकार ने शहर से लेकर गांव तक के लोगो के जीवन मे खुशहाली लाने का काम किया है।
लाडली बहना योजना ने प्रदेश की महिलाओ को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाया है। भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है। कांग्रेस सिर्फ झूठ बोलने का काम करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनने जा रही है। भाजपा के शासन में बदनावर बदलता दिख रहा है।
इस मौके पर पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, मंडल अध्यक्ष नारायणसिंह देवड़ा, पाटीदार समाज छात्रावास ट्रस्ट के अध्यक्ष रामेश्वर मुकाती, वरिष्ठ नेता ईश्वरलाल पाटीदार जाबड़ा, जनपद उपाध्यक्ष ममता पाटीदार, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य परमानंद पाटीदार, पूर्व जनपद अध्यक्ष संजय मुकाती व भरत फौजी, खेड़ा सरपंच योगेंश मुकाती, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री रतनलाल पाटीदार,
सुभाष पालोतरा, सुषमा पाठक, ईश्वरलाल कटारा, रामेश्वर पाटीदार, वालचंद पाटीदार, शिवराम सिंह रघुवंशी, अशोक पटेल, समरथ धबाई, रामेश्वर ठेकेदार, तुलसीराम सोनगरा, आजाद पटेल, श्री मुकाती, गिरधारी मंडलोई, बलराम पाटीदार, संदीप पाटीदार, जीवन पटेल, गोपाल सेठ समेत बडी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे। यह जानकारी भाजपा के विधानसभा मीडिया प्रभारी मनोज कवि ने दी।
0 Comments