भाजपा प्रत्याशी दत्तीगांव ने विभिन्न गांवो में किया जनसंपर्क BJP candidate Dattigaon did public relations in various villages

 भाजपा प्रत्याशी दत्तीगांव ने विभिन्न गांवो में किया जनसंपर्क

राकेश सिंह चौहान दबंग देश

बदनावर। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी व प्रदेश के उद्योग मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव इन दिनों गांवो में जनसंपर्क कर मतदाताओं से मिल रहे है। जिन्हें अपर जनसमर्थन भी मिल रहा है। 

मंगलवार को दत्तीगांव ने कंकराज गांव से जनसंपर्क की शुरुआत की। इसके बाद वे दांगीखेडी, बालोदा, पिटगारा, घटगारा, बोराली, बुकडावदाखेड़ी, कठोडिया आदि गांवो में जाकर जनसंपर्क किया व मतदाताओं से मुलाकात की। 

बदनावर। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी व प्रदेश के उद्योग मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव इन दिनों गांवो में जनसंपर्क कर मतदाताओं से मिल रहे है। जिन्हें अपर जनसमर्थन भी मिल रहा है।

 इस अवसर पर कंकराज में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए दत्तीगांव ने कहा कि भाजपा ने हमेशा सभी वर्गों के लोगो का ध्यान रखकर योजनाएं बनाई है। क्षेत्र में चमचमाती सड़के, बढ़ते उद्योग धंधे, शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सुधार व विकास के पथ पर बढ़ता बदनावर हमारा विकास का मॉडल है। हमने हमेशा जनहितैषी काम किए। दौरे के दौरान गांवो में ढोल ढमाकों के साथ साफा बांधकर स्वागत किया गया। 

 इस मौके पर पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, राज्यमंत्री राजेश अग्रवाल, पूर्व राज्य मंत्री महेंद्रसिंह पिपलीपाड़ा, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री शांतिलाल सीरवी, सांसद प्रतिनिधि महेंद्रसिंह सक्तावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र जाट, विधानसभा संयोजक मोहनसिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष उमेश पाटीदार, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री रतनलाल पाटीदार,

 जनपद उपाध्यक्ष ममता पाटीदार, विधानसभा प्रभारी अशोक जैन, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री शिवरामसिंह रघुवंशी, भाजपा नेता अशोक पटेल जवासिया, भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष ब्रजपालसिंह व नरेद्रसिंह तँवर, सरपंच परमानंद सीरवी, जितेंद्र खेनवार, महेश भाटी, महेश दांगी, कमलेशसिंह चूंडावत, जशवंतसिंह खेड़ी, देवेंद्र जाट, कुलदीप जाट, प्रितेशसिंह पँवार, विनय ठाकुर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments