भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में संभाली कमान, घर घर जाकर कर रहे जनसंपर्क,BJP workers took command in the city, going door to door doing public relations,

भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में संभाली कमान, घर घर जाकर कर रहे जनसंपर्क,

राकेश सिंह चौहान दबंग देश

बदनावर। विधानसभा चुनाव के प्रचार प्रसार के अंतिम दिनों मे अब चुनावी रंग जमने लगा है। भाजपा प्रत्याशी राजवर्धनसिंह दत्तीगांव के पक्ष में नगर में भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनसंपर्क कर भाजपा शासन में हुए कामों को बता रहे है। 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में संभाली कमान, घर घर जाकर कर रहे जनसंपर्क,BJP workers took command in the city, going door to door doing public relations,

 बुधवार को भी कार्यकर्ताओ ने प्रमुख साप्ताहिक हाट बाजार, जवाहर मार्ग, मीडिल स्कूल क्षेत्र, माथुर कालोनी समेत कई भागो में घर घर जाकर जनसंपर्क किया व भाजपा शासन में हुए विकास कार्यो की जानकारी दी। वही महिलाओ से मुलाकात कर लाडली बहना योजना के बारे में चर्चा की। कार्यकर्ता नगर के सभी 15 वार्डो में अलग अलग टोलियों के साथ घूमकर पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे है। 

 इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री शांतिलाल सिर्वी, नगर भाजपा अध्यक्ष अक्षय शर्मा, नप अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर यादव, पूर्व नप अध्यक्ष प्रेमचंद परमार, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रजेंद्र भट्ट, नप उपाध्यक्ष राजेद्रसिंह पंवार, पंकज ठाकुर, मनीष गुर्जर, संतोष राव, भूपेंद्र सिंह मस्ताना, निशांतसिंह भाटी, जितेंद्र शर्मा, संतोष चौहान, दीपक जाधव, प्रदीप पँवार, राहुल पाटीदार, पीयूष राठौड़, विनय ठाकुर, विजय गोयल, बिटटू जैन, अमित गांधी, छौटु पाटीदार, गणेश नागरू, रवि नागरू, दीपक गुर्जर, प्रवीण शर्मा, सुखराम देवदा, बनवारीलाल परमार, लक्की कुमावत, दीपक श्रीवास्तव, धर्मेंद्र हारोड़, सतीश श्रीवास्तव, आकाश जाट, आकाश उंटवाल, दिनेश जायसवाल, यश यादव, ईश्वर प्रजापत, मोहित यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

 नपाध्यक्ष यादव पार्षदों के साथ घूम रही,

उधर भाजपा के पक्ष में महिला कार्यकर्ताओ द्वारा भी नगर में अलग अलग वार्डो में जाकर जनसंपर्क किया जा रहा है। नप अध्यक्ष मीना यादव के साथ महिला पार्षदों की टोली ने कमान संभाल रखी है। महिलाओ ने बुधवार को भी विभिन्न वार्डो में जाकर घर घर दस्तक दी। इस मौके पर पूर्व नप अध्यक्ष आशा सराफ, पार्षद भारती राठौड़, अनिता चौहान, झँनुबाई सीरवी, भगवंताबाई राव, बबिता नागल, चेनाबाई डावर, पूर्व पार्षद प्रीति रावल समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित थी।

Post a Comment

0 Comments