भाजपा प्रत्याशी दत्तीगांव ने विभिन्न गांवो में किया जनसंपर्क BJP candidate Dattigaon did public relations in various villages

 भाजपा प्रत्याशी दत्तीगांव ने विभिन्न गांवो में किया जनसंपर्क

राकेश सिंह चौहान दबंग देश

कांग्रेस ने प्रदेश को बीमारू बना रखा था: दत्तीगांव

बदनावर। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी व प्रदेश के उद्योग मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव इन दिनों गांवो में जनसंपर्क कर मतदाताओं से मिल रहे है। जिन्हें अपर जनसमर्थन भी मिल रहा है। 

बुधवार को दत्तीगांव ने कानवन गांव से जनसंपर्क की शुरुआत की। घर घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात कर समर्थन मांगा। इसके बाद वे भोंईदा, खण्डिगारा, दत्तीगारा, बामन्दा, खजुरिया आदि गांवो में जाकर जनसंपर्क किया व मतदाताओं से मुलाकात की। 

बदनावर। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी व प्रदेश के उद्योग मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव इन दिनों गांवो में जनसंपर्क कर मतदाताओं से मिल रहे है। जिन्हें अपर जनसमर्थन भी मिल रहा है।

इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए दत्तीगांव ने कहा कि 2003 के पहले का मध्यप्रदेश व अब का मध्यप्रदेश काफी बदला है। पहले के दौर में न बिजली थी, न पक्की सड़के। चिमनी व मोमबत्ती जलाकर रोशनी की जाती थी। बिजली कब आती थी व कब जाती थी पता ही नही चलता था। सड़को की हालत तो बहुत खराब थी गढ्ढो में सड़कों को ढूंढना पड़ता था। कांग्रेस ने प्रदेश को बीमारू बना रखा था।

 किंतु 2003 के बाद मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश विकसित होकर हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। पूरे एमपी में पक्की सड़को का जाल बिछा हुआ है। वही 24 घँटे बिजली मिल रही है। शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमने बदनावर में काफी बेहतर काम किए है। कानवन में बना बड़ा अस्पताल भवन हमारी बड़ी सौगात है। अब मरीजों को कानवन छोड़कर अन्य शहरों में इलाज के लिए नही जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र विकास व प्रगति कर रहा है।दौरे के दौरान गांवो में ढोल ढमाकों के साथ साफा बांधकर स्वागत किया गया। 

इस मौके पर पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, राज्यमंत्री राजेश अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष आशा कुंवर सोलंकी, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रह्लाद सिंह सोलंकी, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री शांतिलाल सीरवी, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़,  जनपद उपाध्यक्ष ममता पाटीदार, जनपद सदस्य नितिन सावंत, विधानसभा प्रभारी अशोक जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील मोदी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments