Top News

भाजपा की मूल ताकत कार्यकर्ता है और उन्हीं के दम पर चुनाव जीता जाता है। The core strength of BJP is its workers and elections are won on their basis only.

 भाजपा की मूल ताकत कार्यकर्ता है और उन्हीं के दम पर चुनाव जीता जाता है।   

मुकेश खेड़े दबंग देश

बड़वाह/ भाजपा की मूल ताकत कार्यकर्ता है। और उनकी असली परीक्षा अब चुनाव में है। जिम्मेदारी के साथ बूथ पर जुट जाएं। मतदाताओं से मजबूत संपर्क बनाएं। टोलियां बनाकर घर-घर दस्तक दे। पूरी तरह भाजपा का माहौल बनाएं। लक्ष्य चुनाव जीतना है। भाजपा का परचम लहराना है। यह बात सोमवार को उमड़ेकर मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में भाजपा के गुजरात प्रदेश महामंत्री व खरगोन जिले के छः विधानसभा चुनाव प्रभारी बालकृष्ण शुक्ला ने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। और आगे कहा देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में एक सशक्त नेतृत्व मिला है। जिन्होंने राष्ट्र हित में कई निर्णायक फैसले लिए हैं। अयोध्या में भगवान श्री राम का विशाल मंदिर बनकर तैयार होने जा रहा है। भाजपा की सरकार ने किसान,गरीब सभी के लिए कई योजनाएं संचालित की है। 

जिसका लाभ कहीं ना कहीं हर व्यक्ति को लाभ मिल रहा है। बैठक की शुरुआत मां भारती और पार्टी के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद भाजपा जिला मंत्री दीपक ठाकुर ने हो जाओ तैयार साथियों..,गीत दोहराया। वही अतिथियों का पार्टी के अंगवस्त्र से स्वागत हुआ। 

नगर मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह तोमर और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण काग द्वारा मंडल कार्य संरचना की जानकारी दी। भाजपा जिला महामंत्री महिम ठाकुर ने भी संबोधित किया। कहा कार्यकर्ता किसी भी बात को लेकर मायूस नहीं हो। जीत पार्टी की ही सुनिश्चित होगी। बूथ को मजबूती प्रदान करने के लिए कर्तव्यनिष्ठा काम करें। केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें। पूर्व विधायक हितेंद्र सिंह सोलंकी नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता,नपा उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल आदि नेता मंचासीन रहे।

प्रत्याशी सिर्फ कमल का फूल है- साहू...

विधानसभा चुनाव संयोजक लादूराम साहू ने कार्यकर्ताओं से कहा कि टिकट की दौड़ में विधानसभा के 18 दावेदार हैं। टिकट मांगने का अधिकार है। लेकिन नहीं मिलने पर सब कुछ परे हटकर पार्टी का निष्ठा के साथ काम करें। ध्यान रखें कि हमारा प्रत्याशी कमल का फूल है। और भाजपा को भारी मतों से चुनाव जीतना है। बैठक का संचालन मंडल के उपाध्यक्ष महेंद्र अमई ने किया तथा आभार मंडल महामंत्री रवि ऐरन और मंडल महामंत्री निखिलेश खंडेलवाल ने माना। बूथ अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र के संयोजक,पार्षद, पूर्व पदाधिकारी, मंडल कार्यकरणी, मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, कार्यकरणी सहित अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जानकारी मंडल के मीडिया प्रभारी अंतिम केवट द्वारा दी गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post