Top News

क्षमावाणी पर्व पर चांदी की पालकी में निकले महावीर भगवान Lord Mahavira came out in a silver palanquin on the occasion of Kshamavani festival.



विदिशा /प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी क्षमावणी पर्व पर दिनांक 27/09/2026 रविवार को दोपहर 1.00 बजे पूज्य मुनि 108 श्री निर्णय सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में श्री शीतल नाथ दिग. जैन छोटा मंदिर अंदर किला विदिशा से विशाल चल समारोह निकाला गया,,जो नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ पाटनी निवास के सामने माधवगंज पहुंचा,,, जहां श्रीजी के कलशाभिषेक शांतिधारा एवं पूज्य मुनि श्री के प्रवचन हुये तत्पश्चात सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर क्षमा याचना की,,,

आज के भव्य चल समारोह में वग्घी पर श्री महावीर स्वामी, आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज, आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के कट आउट निकाले गये,,, मां जिनवाणी को रथ पर विराजमान किया गया था,,, युवा भजनों की थाप पर नृत्य करते हुये जैन धर्म की पताका लहराते हुए चल रहे थे,,,,

वहीं चांदी की पालकी में श्री महावीर भगवान विराजमान थे जिसे श्रावक कंधे पर उठाते हुये चल रहे थे श्रीजी के आगे विद्यासागर दिव्यघोष के बच्चे अपनी लय धुन में श्रीजी का विहार करा रहे थे,,

आज के चल समारोह में जैन समाज के सभी मंदिरों के ट्रस्टी, सोशल ग्रुप, महिला मंडल, समग्र पाठशाला,मुनि सेवक संघ, का सहयोग मिला,,,चल समारोह का संचालन श्री शीतल नाथ सेवादल दल द्वारा किया गया,,,

कार्यक्रम में सकल दिग जैन समाज के अध्यक्ष सहित, शीतल विहार न्यास के अध्यक्ष अपनी टीम के साथ उपस्थित थे । 

इस अवसर पर सनातन हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष श्री रामराज सहित उनकी पूरी टीम ने मुनिश्री का आशीर्वाद प्राप्त किया,,,कार्यक्रम का संचालन महेन्द्र भैयाजी पवन पाटनी ने किया एवं आभार शीतल नाथ दिग जैन छोटे मंदिर के महामंत्री संजीव चंदौरिया ने व्यक्त किया,,,इस अवसर पर हृदय मोहनजी, निरंजन पाटनी, अनिल जैन एडवोकेट, वसंत जैन, शैलेन्द्र चौधरी सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे,,,,।

सामूहिक क्षमावाणी के बाद चल समारोह वापस छोटे जैन मंदिर जी पहुंचा जहां अभिषेक कर श्रीजी को वेदी में विराजमान किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post