कांग्रेस का नामांकन रैली में भव्य शक्ति प्रदर्शनलगभग 1000 कार्यकर्ताओं के साथ जिम्मी बना कांग्रेस में हुए शामिल
राकेश सिंह चौहान दबंग देश
बदनावर में बदलाव चाहती है जनता- शेखावतदतीगांव कांग्रेस में थे तब कांग्रेस में कोई टिकट नहीं मांगता था। अब भाजपा में भी यही स्थिति है-शेखावतग्रेवाल रोड निर्माण में हुआ भारी भ्रष्टाचार - शेखावत
बदनावर। कांग्रेस प्रत्याशी भंवरसिंह शेखावत की नामांकन रैली हजारों कार्यकर्ताओं की मौजुदगी में निकली। शेखावत की रैली मे हजार से अधिक लोगों की मौजुदगी रही। ऐतिहासिक रैली जिस मार्ग से निकली जैनसैलाब ही दिखायी दिया। वारको सीटी से प्रांरभ हुई रैली में भीड़ के कारण बाजार में पदैल निकलना मुश्किल भरा लगा। दोपहर से लेकर शाम तक हर गली में कांग्रेस का झंडा लहराया।
नगर की जनता ने भी शेखावत का स्वागत हर्शोल्लास से भारी मात्रा में पुश्प वर्शा कर किया गया। शेखावत की नामांकन रैली कांग्रेस का शक्ति प्रर्दशन दिखाई दिया। जिसमें हजारों लोगों ने शामिल होकर कांग्रेस की ताकत का आगाज कराया।। नामांकन रैली मोदी चौराहा, कचहरी चौक, जवाहर मार्ग, अंबेडकर चौराहा होकर सरदार पटेल बस स्टेंड पर पहॅुची। जहां सभा हुई।
कांग्रेस प्रत्याशी भंवरसिंह शेखावत ने कांग्रेस के सर्मथन में उमडे जन सैलाब को संबोधित करते कहा कि दतीगांव के कार्यकाल में 193 ग्रेवाल सडक बनी नहीं और राशि का आहरण कर लिया गया। इन संडकों की स्थिति है कि वाहन चलना तो दुर पैदल चलना मुश्किल हो गया है। ग्रेवाल रोड निर्माण में भारी भश्टाचार कर लुट हुई है।
कार्यकर्ताओं को 110 व 116 के नोटिस मिलने पर कहा प्रशासन गुंडा गिर्दी बंद करे 15 दिन बाद खेल बदल जाएगा। दतीगांव कांग्रेस में था तब कांग्रेस में कोई टिकट नहीं मांगता था। अब भाजपा में यह स्थिति है। अब जनता को मोका मिला है बदनावर को आजाद कराने का। बदनावर की जनता बदलाव चाहती है। दतीगावं को लेकर कहा कि इनके कार्यकाल में भुमि पुजन तो हुए किंतु किसी काम का लोकार्पण नहीं हुआ है। बदनावर की तस्वीर बदलने का मौका है इस मौके में सोच समझकर ही फैसला लेना। मॉ नर्मदा को बदनावर लाने का मेरा सपना है। जिसे पुरा करने के लिए ही फिर से बदनावर आया हॅुु।
जयदीपसिंह उर्फ जिम्मी बना ने लगभग 1000 कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली। इसके पहले सैकडों कार्यकर्ता बाइक रैली के साथ नामांकन रैली में शामिल हुए। जिससे नामांकन रैली में विशाल जन समुह दिखायी दिया। सोमेश्वर चौराहे पर काफी देर तक जाम लग गया। भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए लोगों का शेखावत ने कांग्रेस का दुपट्टा डालकर स्वागत किया।
नुकड सभा को कमलसिंह पटेल, हरिनारायणसिंह पंवार, निरंजनसिंह पंवार, अभिशेकसिंह राठौर, मनीष बोकडिया, जिम्मी बना ने संबोधित किया। स्वागत भाशण सुनील सांखला ने दिया। आभार घनश्यामसिंह डोडिया ने माना। संचालन अतुल बाफना ने किया। जानकारी कांग्रेस मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार ने दी।
0 Comments