लाडली बहना योजना के तहत नगर में 3 हजार 308 महिलाओं को मिलेगा लाभ Certificates being distributed door to door by the Municipal Council,

 लाडली बहना योजना के तहत नगर में 3 हजार 308 महिलाओं को मिलेगा लाभ

नगर परिषद द्वारा घर घर जाकर बांटे जा रहे प्रमाण पत्र, 

राकेश सिंह चौहान

बदनावर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने को लेकर शुरू की गई लाडली बहना योजना के तहत इन दिनों नगर परिषद द्वारा लाभान्वित महिलाओं को घर घर जाकर प्रमाण पत्र बांटने का काम किया जा रहा है।

बदनावर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने को लेकर शुरू की गई लाडली बहना योजना के तहत इन दिनों नगर परिषद द्वारा लाभान्वित महिलाओं को घर घर जाकर प्रमाण पत्र बांटने का काम किया जा रहा है।


  नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखर यादव ने बताया कि लाडली बहना योजना के तहत नगर की 3 हजार 308 महिलाएं पंजीकृत हुई है। जिसमें से 325 महिलाओं का डीबीटी होना शेष है। जिन महिलाओं के बैंक खातों का डीबीटी नही हुआ। उन्हें सूचना देकर डीबीटी करवाया जा रहा है। 

  यादव ने बताया कि बाकी बची महिलाओं को घर घर जाकर प्रमाण पत्र बांटे जा रहे हैं। अभी तक करीब 2 हजार 200 प्रमाण पत्र बांटे जा चुके हैं। 

   नगर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, वार्ड के पार्षद व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता महिलाओं को योजना के बारे में अवगत कराकर प्रमाण पत्र बांट रहे हैं। नगर भाजपा द्वारा भी नगर के सभी 15 वार्डों में प्रमाण पत्र प्रत्येक महिला तक पहुंचे इसके लिए भी प्रभारी नियुक्त किए गए है। बुधवार को नगर के वार्ड क्रमांक 13 में सादे समारोह में लाभान्वित महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

 इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखर यादव ने महिलाओ को संबोधित करते हुए कहा कि पहले प्रदेश की भाजपा सरकार ने लक्ष्मी लाडली योजना शुरू कर बेटियों के जीवन में नया उजाला लाने का काम किया था। बेटी के जन्म से लेकर उसकी पढ़ाई व विवाह तक की व्यवस्था सरकार ने की है। अब महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना बनाकर उन्हें स्वावलंबी बनाने का काम किया जा रहा है। इस दौरान महिला मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष सुषमा पाठक, लाडली बहना योजना की विधानसभा प्रभारी माधवीकुंवर सोलंकी, वार्ड पार्षद बबीता चेतन नागल, पूर्व पार्षद मधु शर्मा समेत वार्ड की महिलाऐं व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थी।

  इसी तरह वार्ड एक मे भारती राठौड़, वार्ड दो में जितेंद्र शर्मा, तीन में अनीता डॉ संतोष चौहान, चार में अनीता दीपक जाधव, पांच में झन्नूबाई सिर्वी, छह में भगवंताबाई राव, सात में सुखराम देवदा, ग्यारह में राजेंद्रसिंह पवार, बारह में शेखर यादव, तेरह में बबीता चेतन नागल, पंद्रह में कंचनबाई भैरूलाल डावर, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र सराफ, मंडल अध्यक्ष अक्षय शर्मा, भाजपा के विधानसभा संयोजक मोहन सिंह चौहान, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रेमचंद परमार, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सुनीता परमार आदि द्वारा अलग अलग वार्डो में प्रमाण पत्र बांटने का काम किया जा रहा है।

नगर भाजपा अध्यक्ष अक्षय शर्मा ने बताया की नगर के सभी 15 वार्डो के लिए पार्टी द्वारा भी अलग अलग वार्डवार प्रभारी भी बनाए गए है। वार्ड एक नरेंद्र राठौड़ व प्रीतेश पवार, वार्ड दो में प्रकाश पाटीदार व प्रजेंट भट्ट, वार्ड तीन के प्रभारी मोहनसिंह चौहान, वार्ड चार प्रेमचंद परमार व सुनिता परमार, वार्ड पांच में मनीष गुर्जर व अमित गांधी, वार्ड छह में धर्मेंद्र शर्मा, माधवीकुंवर सोलंकी, संतोष राव व सतीश श्रीवास्तव, वार्ड सात में ईश्वरलाल जायसवाल, नानालाल चौधरी व मोहन प्रजापत, वार्ड आठ में विजय गोयल, प्रदीप पवार व बनवारीलाल परमार, वार्ड नव में मोहसिन डॉक्टर, शोएब कुरैशी, रफीक शाह लल्ला 

व नईम खान, वार्ड दस में अक्षय शर्मा, राजेंद्र सराफ, महेश गोखरू, वार्ड ग्यारह में जहांगीर लाला, भूपेंद्रसिंह मस्ताना व लालचंद सीरवी, वार्ड बारह चेतन यादव, निशांत सिंह भाटी, दीपक सोलंकी व बलवंत सिंह पंवार, वार्ड तेरह में पंकज ठाकुर, सुषमा पाठक, मितेश शर्मा, सुरेश पाटीदार व रोनक चौधरी, वार्ड चौदह में आकाश ऊंटवाल, गोपाल, रईस खान, अजय रियल व अनिल पटवा तथा वार्ड पंद्रह में राजू सीरवी, पवन नागोरी, जावेद खान व बादल साहू को प्रभारी बनाया गया है।

Post a Comment

0 Comments