खाटू धाम पहाड़िया रोड पर मनाए जा रहे दो दिवसीय फागोत्सव, पहले दिन गीता भवन से निकली निशान यात्रा Two day Fagotsav being celebrated on Khatu Dham Paharia Road, on the first day Nishan Yatra started from Geeta Bhavan

 खाटू धाम पहाड़िया रोड पर मनाए जा रहे दो दिवसीय फागोत्सव, पहले दिन गीता भवन से निकली निशान यात्रा

भक्ति में डूबा नजर आया नगर

 नाहरू मोहम्मद दबंग देश जावरा।खाटू श्याम की भक्ति में डूबा हुआ नजर आया पूरा शहर । चारों तरफ रंग गुलाल उड़ा। निशान हाथों में लिए बाबा के दीवाने भक्त नाचते गाते झूमते नजर आए।खाटू श्याम मंदिर श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा मनाए जा रहे दो दिवसीय फाग महोत्सव। इसमें 2 क्विंटल रंग गुलाल उड़ा। बाबा की महा आरती कर प्रसाद बाटी रात में सुंदरकांड पाठ किया।

 महेश  राठौर की अध्यक्षता में दोपहर 12:00 बजे गीता भवन परिसर से निशान यात्रा शुरू हुई। इसमें सबसे आगे बैंड बाजे और पीछे डीजे पर महिला भजनों की धुन पर नाचती जाती चल रही थी। 

धार से आए कलाकार की मंडली ने प्रस्तुति से सभी का ध्यान आकर्षित किया। वही पीछे बाबा के निशान हाथों में लिए श्रद्धालु विभिन्न मार्गो से गुजरे। सबसे पीछे रात में बाबा श्याम विराजे थे जिनके स्वागत में भक्तों ने उसको वर्षा की हाथों में लेकर निशान चले हैं। खाटू धाम होली खेले सांवरिया बिरज में जैसे भजनों से माहौल गूंज उठा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। शहर के कई स्थानों पर यात्रा का फुल व गुलाल से स्वागत किया गया। 

सेवाभावी मित्र मंडल द्वारा शहर के 5 स्थानों पर  बाबा श्याम की फागोत्सव यात्रा का रंग गुलाल व इत्र वर्षा से स्वागत किया। दो दिव सीय महा प्रसादी का आयोजन किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी का लाभ लिया। अनिल पोरवाल, राहुल चौहान, दीपक सोनी, पीयूष जैन, विजय पोरवाल,अजय जटिया, अतुल लल्वानी, नरेंद्र मकवाना, विनोद यादव, माणक अंकिया, प्रवीण गोड़ आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments