नगर में पेतालिस से अधिक स्थानों पर होलिका दहन हुआ Holika Dahan took place at more than 45 places in the city.
तिथि की घट बड़ को लेकर असमंजस की स्थिति बनी
कई स्थानों पर वर्षा के चलते होली जलाने में परेशानी आई
नाहरू मोहम्मद दबंग देश
जावरा/शहर के साथ अंचल में सोमवार की रात होलिका दहन हुआ। तिथि की घट बड़ को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही।इस बीच अधिकांश लोगों ने उज्जैन महाकाल में किए गए होलिका दहन को आधार मानकर यहां भी होलिका दहन किया । जावरा नगर के मुख्य चौराहों सहित 45 से अधिक स्थानों पर शुभ मुहूर्त में होलिका दहन हुआ। लोगों ने होली की परिक्रमा कर पूजा की।
इधर, रात में अनेक जगहों पर बारिश के कारण लोगों को होली जलाने ने परेशानी आई। इस बार धुलेंडी को लेकर बाजार में चहल-पहल भी कम है। सोमवार रात तेज हवा के साथ बारिश भी हुई। इससे मौसम में ठंडक घुल गई। कई जगहों पर बारिश के कारण लोगों को होली जलाने में परेशानी आई। मंगलवार को धुलेंडी को लेकर विशेष उत्साह नजर नहीं आया ।नगर में कुछ स्थानों पर आज भी होली जलाई जाएगी।
नगर की परंपरागत बड़ी होली का दहन नृसिंहपुरा में किया। यहां सोलंकी ठाकुर परिवार के सदस्यों ने होली का विधि विधान से पूजन किया व रात्रि में दहन किया। चौपाटी दुर्गा माता मंदिर भक्त मंडल के वैभव रांका ने बताया कि रात में होलिका दहन किया। इसी तरह मालीपुरा, पिपली बाजार, लालागली कार्नर सहित अनेक प्रमुख स्थानों पर होलिका दहन हुआ ।
0 Comments