बजट किसान हितेषी बजट है, जिसमें किसानों का कर्ज सरकार भरेगी...जिलाध्यक्ष महेश गुर्जर The budget is a farmer-friendly budget, in which the government will pay the debt of the farmers...District President Mahesh Gurjar

 बजट किसान हितेषी बजट है, जिसमें किसानों का कर्ज सरकार भरेगी...जिलाध्यक्ष महेश गुर्जर 

मुकेश खेड़े

बड़वाह... मध्यप्रदेश के वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने जो विधानसभा में बजट पेश किया है वह खास तौर पर किसानों ,महिला, युवा पर विशेष फोकस किया है|‌ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश गुर्जर ने बताया कि बजट 3 लाख 20 हजार करोड़ रुपये का है| यह बजट किसान हितेषी बजट है, जिसमें किसानों का कर्ज सरकार भरेगी|इसके लिए 2500 करोड़ रु. का प्रावधान सरकार द्वारा किया गया है| 

इसके साथ ही कृषि संबंधित योजनाओं के लिए 53,264 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है| प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसान हितैषी प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री  गोसेवा योजना के अंतर्गत 3346 गोशाला का निर्माण स्वीकृत किया है| जो किसान कमलनाथ जी की कर्ज माफी की झूठी घोषणा के कारण डिफाल्टर हो गए हैं|

 उन किसानों के लिए बजट में सरकारी संस्थानों से लिए गए कर्ज का ब्याज शिवराज सरकार भरेगी। इसके लिए 2500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है । इसके साथ ही मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत 3200 करोड़ का प्रावधान है। मुख्यमंत्री कृषक फसल उपार्जन सहायता योजना के लिए 1000 करोड़। सिंचाई एवं पेयजल योजनाओं का सौर उर्जीकरण के लिए 1356 करोड़। 

कृषि संबंधित योजनाओं के लिए कुल 53,264 करोड़ रुपए का प्रावधान है। मुख्यमंत्री गोसेवा योजना के अंतर्गत 3346 गोशाला का निर्माण स्वीकृत किया गया है। नहर और उससे संबंधित निर्माण कार्य के लिए 1814 करोड़| किसानों से जुड़े मामलों में कम्प्यूटरीकरण के लिए 80 करोड़ का प्रावधान है| किसानों को केंद्र से 6000 मध्य प्रदेश से 4000 सालाना मिलते रहेंगे|

Post a Comment

0 Comments