दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम कर महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश Message of women empowerment given by program on the occasion of the day

 सामाजिक संस्था ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम कर महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश

पाटी :- संत अगस्टिन सोशल सर्विस सोसायटी संस्था  सेंधवा द्वारा इन दिनों महिला सशक्तिकरण एवं महिला पुरुष समानता के लिए जिले के पाटी एवं पानसेमल विकासखंड में संचालित है। जो कि विकास खंड में दिव्यांग महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य करेगी। 

पाटी :- संत अगस्टिन सोशल सर्विस सोसायटी संस्था  सेंधवा द्वारा इन दिनों महिला सशक्तिकरण एवं महिला पुरुष समानता के लिए जिले के पाटी एवं पानसेमल विकासखंड में संचालित है। जो कि विकास खंड में दिव्यांग महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य करेगी।

संस्था द्वारा शुक्रवार को पाटी विकास खंड में बड़वानी रोड स्थित कृषि उपज मंडी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के डायरेक्टर सिस्टर जूलिया द्वारा परियोजना का परिचय देते हुए बताया कि संस्था द्वारा दिव्यांग महिलाओं के सशक्तिकरण एवं महिला पुरुष समानता के लिए कार्य किया जा रहा है। वही कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजश्री पंवार द्वारा महिलाओं को संबोधित करते सशक्तिकरण प्रेरक बातें साझा की गई। वही आशा कार्यकर्ता गमा चौहान द्वारा नारी शक्ति लोक गीतों की प्रस्तुति दी गई।

 कार्यक्रम में उपस्थित जागृत आदिवासी दलित संगठन की कार्यकर्ता बिलाती बाई ने उपस्थित महिलाओं को संबल देते हुए सदैव परिस्थितियों में डटकर खड़े रहने एवं पुरुषों के साथ कंधा मिलाकर चलने की सीख दी। 

कार्यक्रम का संचालन संस्था के प्रोजेक्ट प्रोग्राम मैनेजर कपिल सोलंकी द्वारा किया गया। इस दौरान शिक्षिका द्रोपदी डावर,महिला आरक्षक नेहा चावडा,मआ दूना निगवाल,दया भुगवाडे,रेहदीया सस्ते,सीबीएमओ राजेश ढोले,बीसीएम शिवराम वास्कले,ग्राम पंचायत बुदि के सरपंच भादा जमरे ,सचिव नानूराम धनगर, संस्था के रंजना खन्ना,विजय सोलंकी, स्वयंसेवक मनीष बड़ोड,जीजा बाई,लोकेंद्र मांगरोलिया सहित बड़ी संख्या में महिलाए,बालिकाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments