श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर यादव समाज द्वारा- निकाली गई भव्य शोभायात्रा
गंजबासौदा/आज भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर यादव समाज द्वारा पूजा अर्चना के साथ भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई... माधवगंज स्थित अग्रवाल धर्मशाला से पूजा-अर्चना के बाद यह शोभायात्रा प्रारंभ हुई.... जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए निकासा तिलक चौक बड़ा बाजार बजरिया तोपपुरा होकर रामलीला चौराहा स्थित राधाकृष्ण मंदिर में संपन्न हुई... शोभायात्रा के दौरान बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी
समाज जन मौजूद रहे... साथ ही साथ भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के तमाम जनप्रतिनिधि भी इसमें सम्मिलित हुए... बता दें कि कोरोना की वजह से पिछले 2 सालों के दौरान जन्मोत्सव मैं भव्यता अपेक्षाकृत कम रही थी
इस बार समाज दोगुने उत्साह के साथ विभिन्न आयोजन किए


Post a Comment