भारतीय जैन संगठना द्वारा एम्पावरमेंट ऑफ गर्ल्स नामक तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ
गंजबासौदा। बेहलोट स्थित स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में भारतीय जैन संगठना द्वारा आयोजित एम्पावरमेंट ऑफ गर्ल्स नामक तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ जैन संघठना की स्मार्ट गर्ल्स ट्रेनर अलका ओसवाल,स्कूल के संचालक रूपेश लाड़,की विशेष उपस्थिति में हुआ। जिसमें स्कूल की क्लास 5 से 10 की 95 छात्राओं ने भाग लिया।सर्व प्रथम माँ सरस्वती की पूजन एवम दीप प्रज्जवलन कर माल्यर्पण किया गया। तपश्चात स्कूल की छात्रा रिया दुबे ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर रूपेश लाड़ ने कहा कि आज गर्ल्स समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है प्रतियोगिता के दौर में हमे निर्भीकता के साथ छोटी छोटी चुनोतियों से समाज जीवन मे कैसे निपटा जाए ? इस प्रकार की कार्यशाला ओ से हमे सीखने को मिलता है साथ ही कई विषयो पर रिसर्च के बाद इस तरह के पाठ्यक्रम हमे मिलते है अपने जीवन मे इसे अपनाएंगे तभी इसकी सार्थकता है।
स्मार्ट गर्ल्स ट्रेनर अलका ओसवाल ने कहा कि मौखिक ओर प्रोजेक्टर के माध्यम से सामाजिक,पारिवारिक,सांस्कृतिक,विषयो पर व्याख्यान दिया जा रहा है जिसमे पारिवारिक माहौल को अच्छा बनाने,
सांस्कृतिक जीवन मूल्यों को जिंदा रखने,पढ़ाई के साथ साथ अपने चारित्रिक उत्थान की समझ पैदा करने की बाते बताई जा रही है।साथ ही नेट,मोबाइल जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं का सदुपयोग कैसे हो,इसके बारे में मौखिक और प्रेक्टिकल ज्ञान दिया जा रहा है।प्रश्न उत्तर और कहानी के माध्यम से भी समझाया जा रहा है।इस मौके पर संगठना के अन्य पदाधिकारी स्मिता जैन, प्रदेश सचिव रश्मि जैन, पंकज जैन,दीपक गांधी,विद्यालय के शिक्षक,शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
0 Comments