आर्यिका रत्न पूर्णमति माता जी संघ की हुई भव्य अगवानी।
( 8 आर्यिकायों के सान्निध्य में मनाया जाएगा ,महावीर जयंती महोत्सव)
गंजबासौदा:- आचार्य गुरुवर श्री विद्यासागर जी महाराज की परम् प्रभावक शिष्या पूर्णमति माता जी ससंघ 8 आर्यिकायों का मंगल प्रवेश धर्मप्रभावना के साथ नगर में हुआ। नगर के मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर मील रोड स्थित भगवान महावीर बिहार के बीच सभी मुख्य मार्ग पर रंगोली बनाई गई एवं मुख्य चौराहों पर सजावट कर द्वार सजाये गये। समाजजन ने अपने घरों के बाहर धर्म ध्वज लगाकर दीपक प्रज्वलित किए। नगर के प्रमुख सेवादल अपने अपने दिव्य घोष लेकर नगर को दिव्यध्वनि से गुंजयमान कर रहे थे। नगर के सभी महिला एवं बालिका मंडल भी चलसमारोह को अपनी कलाकृतियों से सुशोभित कर रहे थे। संघ की मंगल अगवानी त्योंदा रोड ,जयस्तंभ चौक, अम्बेडकर चौक, नेहरू चौक, स्टेशन जैन मंदिर होते हुए, महावीर विहार में हुई। आर्यिका ससंघ 8 माता जी महावीर विहार में विराजमान हैं।
महावीर जयंती पर होगा 2 दिवसीय आयोजन
श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर समिति एवं सकल जैन समाज के आग्रह पर माताजी ने महावीर जयंती के पावन अवसर पर दो दिवसीय आयोजन करने की स्वीकृति प्रदान की। जिसमे दिनांक 13 अप्रैल को प्रातः सुबह 7:30 बजे भगवान महावीर विधान का आयोजन किया जाएगा एवं सांय कालीन वेला में भगवान महावीर के जीवन पर आधारित प्रश्न मंच का आयोजन किया जाएगा। उसके उपरांत 14 अप्रैल को प्रात काल में भगवान महावीर की शोभायात्रा निकाली जाएगी एवं नगर के मुख्य चौराहों पर मिष्ठान वितरण किया जायेगा।
0 Comments